फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smita Patil: शादीशुदा राज बब्बर को दिल दे बैठी थीं स्मिता पाटिल, 80 के दशक में लिव इन में रहने के बाद की शादी

Mon, 17 Oct 2022 08:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 17 Oct 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Smita Patil Birth Anniversary unknown facts about actress and her love story with Raj Babbar
राज बब्बर, स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्मिता पाटिल अपनी बेहतरीन अदाकारी और सादगी के लिए जानी जाती थीं। अभिनेत्री का जन्म 17 अक्तूबर 1955 को एक राजनीतिक रसूखदार परिवार में हुआ था। स्मिता पाटिल हिंदी सिनेमा में 70 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने आर्ट फिल्मों से लेकर बॉलीवुड मसाला फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं। आज अभिनेत्री की बर्थ एनिवर्सरी के मौके हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Smita Patil Birth Anniversary unknown facts about actress and her love story with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता पाटिल को बचपन से ही एक्टिंग और ड्रामे का शौक था। वह थिएटर की भी प्रसिद्ध आर्टिस्ट रही थीं। 1975 में उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म 'चरणदास चोर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद स्मिता ने कई फिल्मों में काम किया और 1985 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली स्मिता ने राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 1982 में 'भीगी पलके' की शूटिंग के दौरान स्मिता और राज की मुलाकात हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।

Kantara: अनुष्का शेट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री

Smita Patil Birth Anniversary unknown facts about actress and her love story with Raj Babbar
राज बब्बर, स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और राज अपनी पत्नी नादिरा को छोड़ स्मिता के साथ लिव इन में रहने लगे, जिसकी खूब आलोचना हुई थी। वहीं, कुछ समय बाद स्मिता और राज ने शादी कर ली थी। स्मिता के इस फैसले से उनके माता-पिता कतई खुश नहीं थे। स्मिता पाटिल और राज बब्बर की लव स्टोरी का जिक्र लेखिका मैथिली राव ने अभिनेत्री की बायोग्राफी में भी किया है। किताब के अनुसार स्मिता का मां दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं और उनका कहना था कि महिलाओं के लिए लड़ने वाली स्मिता किसी और का घर कैसे तोड़ सकती हैं। 

Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!

विज्ञापन
विज्ञापन
Smita Patil Birth Anniversary unknown facts about actress and her love story with Raj Babbar
राज बब्बर, स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद दोनों के बीच का प्यार ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव होने लगे थे। स्मिता ने एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम प्रतीक रखा गया। प्रसव के दौरान स्मिता काफी मुश्किल भरे दौर से गुजरीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। अपने बच्चे के जन्म के 15 दिन बाद ही 31 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया से विदा ले ली। इसके बाद राज टूट गए थे। लेकिन कुछ समय बाद वह अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस चले गए। किताब में जिक्र किया गया है कि स्मिता पाटिल की मां को इस बात का बहुत दुख था कि आखिरी वक्त में उनका अपनी बेटी के साथ रिश्ता खराब हो गया था, क्योंकि स्मिता ने राज को लेकर उनकी बात नहीं सुनी थी।

OTT: सच्ची घटनाओं की बखूबी पर्दे पर दिखाती हैं साउथ की ये फिल्में, मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर मजा

विज्ञापन
Smita Patil Birth Anniversary unknown facts about actress and her love story with Raj Babbar
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि स्मिता पाटिल हमेशा से ही चाहती थीं कि मरने के बाद उन्हें सुहागन की तरह सजाया जाए। स्मिता ने अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सांवत से कहा था कि अगर में मर जाऊं तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। दीपक ने अभिनेत्री के निधन के बाद अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि मुझे क्या पता था कि मुझे ऐसा कुछ करना पड़ेगा जो कभी किसी मेकअप आर्टिस्ट ने न किया हो। बता दें कि स्मिता पाटिल ने 'मंडी', 'अर्थ', 'आखिर क्यों', 'आज की आवाज', 'चक्र', 'मिर्च मसाला' जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

Pawan Kalyan: साउथ एक्टर पवन कल्याण के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, मंत्रियों और नागरिकों पर हमले का है आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed