फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की तरह सजाया गया था स्मिता पाटिल का पार्थिव शरीर, पढ़ें राज बब्बर संग रिश्ते की कहानी

Fri, 13 Dec 2019 07:55 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 13 Dec 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Smita Patil death: Smita died from childbirth complications and raj babbar love story
स्मिता पाटिल - फोटो : social media

स्मिता पाटिल वह नाम है, जिसे हिंदी सिनेमा कभी नहीं भूल पाएगा। सिर्फ 10 सालों में इस एक्ट्रेस ने जिस तरह इंडस्ट्री में अपने पैर जमाये, हर कोई उनके स्टारडम से घबराने लगा। अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। और महज 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया। स्मिता की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनके और राज बब्बर के बीच प्यार और रिश्ते के बारे में।

Smita Patil death: Smita died from childbirth complications and raj babbar love story
स्मिता पाटिल - फोटो : File Pic

स्मिता पाटिल को जहां उनकी फिल्मों के लिए सराहा गया वहीं दूसरी तरफ एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर से जुड़े उनके सम्बन्ध को लेकर उनकी आलोचना भी की गई। उनके बारे में लोगों ने कहा कि उन्होंने राज बब्बर और नादिरा बब्बर का घर तुड़वा दिया। इसे लेकर स्मिता की अपनी मां से अकसर कहा सुनी होती थी।

Smita Patil death: Smita died from childbirth complications and raj babbar love story
Smita Patil - फोटो : Social Media

स्मिता पाटिल की मां दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं। उनका कहना था कि जो स्मिता महिलाओं के अधिकार के लिए लड़नी आई वो किसी का घर कैसे तुड़वा सकती है। लेकिन राज बब्बर से अपने रिश्ते को लेकर स्मिता ने मां की एक भी नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smita Patil death: Smita died from childbirth complications and raj babbar love story
स्मिता पाटिल

कहा जाता है कि फिल्म 'भीगी पलकें' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बीच प्यार पनप गया था। 80 के दशक में ही यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। बीबीसी के मुताबिक राज बब्बर कहते थे कि वो अपनी पत्नी नादिरा को तलाक देकर स्मिता से शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और स्मिता को वो धीरे धीरे अपने फ्रेंड सर्किल से भी दूर रखने लगे थे।

विज्ञापन
Smita Patil death: Smita died from childbirth complications and raj babbar love story
Raj Babbar and Smita Patil - फोटो : file photo

स्मिता पाटिल हमेशा कहती थीं- जब मर जाऊंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। मरने के बाद उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक स्मिता के शव का सुहागन की तरह मेकअप किया गया था। कई लोग ऐसा कहते हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि वो ज़्यादा नहीं जी पाएंगी। (प्रतीक बब्बर) बच्चे को जन्म देते वक्त हुई दिक्कतों के चलते 13 दिसंबर को उनका निधन हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed