बॉटल ऐप चैलेंज के बाद देशभर में इन दिनों फेस ऐप चैलेंज का खुमार लोगों पर छाया है। इस ऐप की मदद से लोग खुद की बुढ़ापे वाली फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड भी इसकी पहुंच से दूर नहीं रह पाया और कई एक्टर्स ने इसका इस्तेमाल किया। हाल ही में इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एकता कपूर से चुटकी ली।
Face app चैलेंज से पहले ही बूढ़ी दिखी थीं स्मृति ईरानी, अब बोलीं- एकता कपूर ने ऐसा बना दिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी ने अपने फेमस सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वो सफेद बाल में बुजुर्ग सी लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करके उन्होंने लिखा है- 'जब फेस ऐप चैलेंज से पहले एकता रवि कपूर ने आपको ऐसा बना दिया था।'
स्मृति ईरानी की इस फोटो के नीचे एकता कपूर ने भी कमेंट किया है। एकता ने लिखा- 'और आपने इसे एक बॉस की तरह किया था। ये सीरियल में तीसरा लीप था ना।'
एकता कपूर के रिएक्शन का जवाब देते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, 'बहुत सारे लीप थे मुझे याद नहीं है।'
#when @ektaravikapoor gets to you before the #faceappchallenge 😂#tbt
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने अहम भूमिका निभाई थी। इसमें स्मृति के किरदार और अभिनय को काफी सराहा भी गया था। यह शो साल 2000 से 2008 तक प्रसारित हुआ था।