केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर बेहद हाजिर जवाब हैं। कई बार तो वो तस्वीरें शेयर कर खुद के बारे में मजाकिया बातें करती रहती हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी ने बेटी जोइश ईरानी (Zoish Irani) के साथ एक तस्वीर पोस्ट शेयर की। जिसके बाद उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ हुआ कि स्मृति को पूरा किस्सा शेयर करना पड़ा।
स्कूल में बेटी का मजाक बनाए जाने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, अब उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्मृति ईरानी ने बेटी की एक सेल्फी पोस्ट की और मजाक उड़ाने वाले सहपाठी को संबोधित करते हुए लिखा- 'मैंने कल अपनी बेटी की सेल्फी डिलीट कर दी थी क्योंकि उसके क्लास में एक बेवकूफ ने उसे परेशान किया था। एक 'झा' ने उसके लुक्स को लेकर मजाक उड़ाया था। यही नहीं उसने क्लास में अपने साथियों से भी कहा था कि अपनी मां के साथ सेल्फी में उसके लुक्स को लेकर उसका मजाक बनाएं।'
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
स्मृति ईरानी ने आगे लिखा कि 'मेरी बेटी ने घर आकर मुझसे रिक्वेस्ट की थी कि प्लीज वो फोटो डिलीज कर दें। क्लास में वो लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। बेटी की आंखों में आंसू मुझसे देखे नहीं गए और मैंने फोटो डिलीट कर दी। तभी मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मैंने ऐसा करके तंग करने वालों को सपोर्ट ही किया।'
स्मृति लिखती हैं कि 'मिस्टर झा, मेरी बेटी एक प्रशिक्षित स्पोर्ट्स पर्सन है, लिम्का बुक्स में उसका रिकॉर्ड दर्ज है, कराटे में सेकेंड डैन ब्लैक बेल्ट है, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी है, एक प्यारी बेटी और बेहद खूबसूरत है। जितना चाहो उसे परेशान करो, वो वापस लड़ेगी। वो जोइश ईरानी है और उसकी मां होने पर मुझे गर्व है।'