सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शूटिंग के दौरान इन 10 स्टार्स की जान भी लगी दांव पर, अमिताभ की तो हालत देख फैंस भी रो पड़े थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Jun 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Amitabh Bachchan 10 celebrities injured during film shooting
Pankaj, Amitabh and Salman - फोटो : file photo

फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के दो चर्चित चेहरे घायल हो गए। इन दोनों स्टार्स का नाम पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिशा पाटनी (Disha Patani) हैं। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है कि सेलिब्रिटीज के साथ इस तरह की घटना हुई हो। कई बार इस तरह की खबरों से बॉलीवुड में तहलका मच चुका है। यहां तक कि महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी 'कुली' फिल्म में एक सीन के दौरान जख्मी हो गए थे। जानिए ऐसे कौन से स्टार्स हैं जो शूटिंग के दौरान घायल हुए।

Trending Videos
Pankaj Tripathi to Amitabh Bachchan 10 celebrities injured during film shooting
Pankaj Tripathi and Arun Kushwaha - फोटो : social media

रोजाना कामों से कुछ दिन की छुट्टी लेने के इरादे से पंकज ने अगनी फिल्म '83' की शूटिंग के लिए लंदन जाने से पहले परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने की योजना बनाई, लेकिन जाने से एक दिन पहले बुलेट मोटरसाईकिल चलाते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया। पंकज के कंधे और बाजुओं पर चोटें आईं लेकिन इन्हें मामूली चोटें समझते हुए वह थोड़ी सी दवा लेकर छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड चले गए। छुट्टियों के तुरंत बाद उन्हें 83 की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचना था, जहां टीम उनका इंतजार करने वाली थी। छुट्टियों के दौरान पंकज को पेट के आसपास जब्रदस्त दर्द होने लगा। मेडिकल चेक अप के बाद पता चला कि उनकी तीन पसलियां टूट चुकी हैं जिसकी वजह से दर्द हो रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Amitabh Bachchan 10 celebrities injured during film shooting
Disha Patani - फोटो : file photo

फिल्म 'भारत' के बाद दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी को चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दिशा को चोट लगी। वहीं ट्रीटमेंट लेने के कुछ देर बाद ही दिशा पाटनी ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी। 

Pankaj Tripathi to Amitabh Bachchan 10 celebrities injured during film shooting
vicky kaushal - फोटो : social media

हाल ही में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो हादसे के शिकार हो गए। विक्की गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की 'भूत' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे थे।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi to Amitabh Bachchan 10 celebrities injured during film shooting
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter

अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) 'अपकमिंग' फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जॉन के साथ यह हादसा एक्शन सीन करते हुए हुआ था। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई थी।। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed