स्मृति ईरानी वो नाम है जो छोटे पर्दे से लेकर देश की राजनीतिक गलियारों तक पॉपुलर है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने छोटे परदे पर तुलसी का किरदार निभा कर घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। क्योंकि सास भी बहू थी की 'तुलसी' ने शो छोड़ने के इतने वर्षों बाद इतने सालों बाद एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें मिसकैरेज के दूसरे दिन ही शूट के लिए सेट पर बुला लिया था।
Smriti Irani: मिसकैरेज के अगले ही दिन एकता कपूर ने शो के सेट पर बुलाया, सालों बाद छलका स्मृति ईरानी का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: एक्टिंग के शुरुआती दिनों में क्रिटिक्स ने बजाई थी सुनील की बैंड, इसलिए नहीं छोड़ा बिजनेस
जब एकता ने मिसकैरेज को बताया था झूठ
इसके बाद इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, जब उन्होंने एकता कपूर को कॉल करके बताया कि ऐसा हुआ है, तो उन्होंने तुरंत कहा कि शूट पर कल आ जाओ। हालांकि शो में 50 किरदार और थे, तो किसी के साथ भी ट्रैक शूट हो सकता था। लेकिन शो के ही किसी एक्टर ने एकता को कह दिया था कि स्मृति झूठ बोल रही है। स्मृति ने बताया कि 'मैं मिसकैरेज के अगले दिन काम पर लौट आई क्योंकि मुझे अपने घर की ईएमआई भरनी थी। मेरे पास कोई चारा नहीं था। मैं सीधे एकता कपूर के पास गई और उन्हें अपने सारे मेडिकल पेपर दिखाए। मैंने एकता को बताया कि यह ड्रामा नहीं है। वह असहज हो गई और मुझसे कहा कि कागजात मत दिखाओ। मैंने उनसे कहा, 'भ्रूण बचा नहीं, वरना वो भी दिखा देती'।
रवि चोपड़ा ने समझा था दर्द
इस मामले में स्मृति ईरानी ने रवि चोपड़ा की तारीफ की और कहा कि उस वक्त वो रवि चोपड़ा के सीरियल रामायण में भी काम कर रही थीं, जब उन्होंने रवि जी से कहा कि मेरे साथ ऐसा हुआ है पर मैं कल वापस आ जाऊंगी, तो उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि पागलों जैसी बात मत करो, तुमने अभी अपना बच्चा खोया है। मुझे पता है किना दर्द भरा है ये, तुम आराम करो। कल आने की जरूरत नहीं, हम मैनेज कर लेंगे।
यह भी पढ़ें: 'सिटाडेल' के सेट पर मनाया गया 'फर्जी' की सफलता का जश्न, वरुण धवन ने ऐसे दी शाहिद को बधाई