सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर के आंटी कहने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर डाला ये पोस्ट, खूब हो रहा वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 27 Dec 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
smriti irani share a post on instagram with jhahnvi kapoor
bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर और केंद्रीय मंत्री, पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर वायरल हो रही है। दरअसल, हाल ही में एक एयरपोर्ट पर दोनों की अचानक मुलाकात हुई थी और इसका वीडियो स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।  साथ ही एक कैप्शन भी डाला..आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर...

Trending Videos
smriti irani share a post on instagram with jhahnvi kapoor
bollywood

बता दें कि स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहती हैं फिर चाहे वो इंस्टाग्राम हो या फिर ट्विटर। हर जगह वो नए-नए अपडेट्स देती ही रहती हैं। ऐसे में जाह्नवी के साथ इंस्टाग्राम पर डाला गया ईरानी का ये वीडियो इसलिए चर्चा में है क्योंकि वीडियो के साथ लिखा गया है कि 'कोई मुझे शूट कर दे’ वाला पल- ‘जब जाह्नवी कपूर ने लगातार आंटी कहने पर बहुत ही प्यार से माफी मांगी और आपको कहना पड़े- 'कोई बात नहीं बेटा.’ ये आजकल के बच्चे। #auntykiskobola.

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“The someone shoot me”moment —When #jahnvikapoor sweetly apologises for continuously calling you aunty & you say “ koi baat nahi beta “ #totalsiyapa 🤦♀️ye Aaj kal ke bachche #auntykiskobola 🙈🚶♀️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
smriti irani share a post on instagram with jhahnvi kapoor
jhanvi

स्मृति के वीडियो से पता चलता है कि जाह्नवी ने उन्हें आंटी कह डाला है जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। खबर है कि जाह्ववी ने स्मृति को आंटी कहने पर प्यार से माफी भी मांग ली है। बता दें कि जाह्ववी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया जो कि मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी। 

smriti irani share a post on instagram with jhahnvi kapoor
jhanvi kapoor - फोटो : instagram

बात करें जाह्नवी की अगली फिल्म की तो वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। गुंजन कारगिल युद्ध के दौरान पहली भारतीय महिला आईएएफ पायलट अधिकारी थीं। युद्ध के दौरान गुंजन ने घायल सैनिकों को कारगिल से अस्पताल पहुंचाने में  बड़ा साहस दिखाया था। 

विज्ञापन
smriti irani share a post on instagram with jhahnvi kapoor
jhanvi

कारगिल युद्ध की समाप्ति के बाद गुंजन को उनकी इस बड़ी बहादुरी के लिए भारत सरकार द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। बात करें जाह्नवी की तो बताया जा रहा है कि अगले साल तक ही इस फिल्म पर काम शुरू हो पाएगा। यह भी उम्मीद की जा रही है कि अगले साल ही यह फिल्म तैयार होकर सिनेमाघरों तक पुहंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed