{"_id":"621cff2d9ba46212276f72c1","slug":"social-media-arjun-kapoor-shared-the-video-of-his-workout-malaika-arora-reacted-after-seeing-his-muscular-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर ने शेयर की अपने वर्कआउट की वीडियो, मस्क्युलर बॉडी देख मलाइका अरोड़ा का हुआ ऐसा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अर्जुन कपूर ने शेयर की अपने वर्कआउट की वीडियो, मस्क्युलर बॉडी देख मलाइका अरोड़ा का हुआ ऐसा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:28 PM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल मौजूद हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताते नजर आते हैं। बॉलीवुड के इन लव बर्ड्स को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल मौजूद हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताते नजर आते हैं। बॉलीवुड के इन लव बर्ड्स को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। इंडस्ट्री के ऐसे ही जाने माने कपल्स में से एक हैं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा। इन दोनों की इस जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं, यह कपल भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करता नजर आता है। अर्जुन और मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। यही वजह है कि यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना रहता है।
इसी बीच अब एक बार फिर अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन को देख मलाइका भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाईं और सबके सामने अर्जुन की इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।
2 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता जिम में कसरत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्जुन अलग-अलग तरह के वर्कआउट करते दिख रहे हैं। साथ ही उनकी मस्क्युलर बॉडी भी इस वीडियो में साफ नजर आ रही है।
3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का यह फिट अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, यह रेस नहीं है बल्कि एक जर्नी है। इस वीडियो पर आम से लेकर खास सभी लोग लगातार कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्जुन के इस वीडियो को अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन की इस वीडियो पर उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। तो वहीं फिल्ममेकर करण जौहर ने भी दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट बॉक्स में लिखा वाह। इसी बीच अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए मलाइका ने बाइसेप्स का एक इमोजी पोस्ट किया है। मलाइका का यह कमेंट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह पहली बार नहीं है जब मलाइका ने सोशल मीडिया पर इस तरह अर्जुन कपूर पर अपना प्यार लुटाया हो। अर्जुन और मलाइका अक्सर एक- दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।