फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी चर्चा में है। जब से शादी हुई है, फरहान और शिबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फरहान की शादी किसी ना किसी वजह से चर्चा में है। फिल्मी गलियारों में अफवाह उड़ी कि गौहर खान ने फरहान अख्तर को क्रश बताया है। फिर गौहर और शिबानी दांडेकर की लड़ाई की खबरें भी सामने आईं। अब गौहर इन दो अफवाहों पर भड़क गई हैं। गौहर ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने और शिबानी ने रियलिटी शो 'आई कैन डू दैट किया था। शो में सभी लड़कियों को फरहान अख्तर पर क्रश था। इसके बाद मीडिया में उनके बयान को तोड़-मरोड़ के पेश करने पर गौहर ने नाराजगी जताई है।
Gauhar Khan: फरहान अख्तर को लेकर शिबानी दांडेकर से लड़ाई की अफवाह पर भड़कीं गौहर खान, कहा- शर्म करो
गौहर ने ट्वीटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर कर भड़ास निकाली है। गौहर ने लिखा कि मुझसे पूछा गया कि मैं फरहान और शिबानी की शादी से कितना खुश हूं। शो को लेकर मैंने कह दिया कि सभी प्रतिभागियों को फरहान पर क्रश था। फरहान और शिबानी अपनी शादी से खुश हैं। उनके इस खुशी के पल में बकवास करना घृणित है। शर्म आती है कि ऐसे समय में जब दुनिया युद्ध में है, लोग मर रहे हैं, लोगों के पास कोई आजीविका नहीं है। रक्तपात और नफरत फैलाई जा रही है।
इससे पहले फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना भबानी का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल हो रहे इस वीडियो में अधुना काफी गुस्से में नजर आ रही थीं। फरहान और शिबानी की शादी के बाद से ही अधुना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया रहा है। इसी बात से खफा अधुना बुरी तरह भड़क गईं। ऐसे में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अधुना ने पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधुना ने पोस्ट शेयर कर लिखा,'अगर आपके पास कुछ पॉजिटिव कहने के लिए नहीं है तो मैं आपको ब्लॉक कर देती हूं।'
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को ईसाई रीति- रिवाज से एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी। शिबानी और फरहान काफी समय से दूसरे को डेट कर रहे थे। शिबानी दांडेकर के साथ फरहान की यह दूसरी शादी है।
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी उनके पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस सुकून में हुई है जो अंदर से बेहद आलीशान होने के साथ ही खूबसूरत भी है। फरहान अख्तर की वेडिंग के लिए इसे खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
