{"_id":"621ce8d889a77455a32d69bd","slug":"farhan-shibani-wedding-adhuna-bhabani-reacts-on-being-trolled-on-farhan-shibani-marriage-said-i-will-block-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan Shibani Wedding: फरहान- शिबानी की शादी पर ट्रोल हो रहीं अधुना भबानी ने ट्रोल्स पर निकाली भड़ास, कहा- ब्लॉक कर दूंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan Shibani Wedding: फरहान- शिबानी की शादी पर ट्रोल हो रहीं अधुना भबानी ने ट्रोल्स पर निकाली भड़ास, कहा- ब्लॉक कर दूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड फिल्म मेकर और अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। अपने लंबे रिलेशन के बाद इसी महीने शादी रचाने वाले फरहान और शिबानी अब लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब फरहान अख्तर की पहली पत्नी अधुना भबानी का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अधुना काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।
दरअसल, फरहान और शिबानी की शादी के बाद से ही अधुना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया रहा है। इसी बात से खफा अधुना बुरी तरह भड़क गई हैं। ऐसे में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अधुना ने पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधुना ने पोस्ट शेयर कर लिखा,'अगर आपके पास कुछ पॉजिटिव कहने के लिए नहीं है तो मैं आपको ब्लॉक कर देती हूं।'
2 of 5
फरहान अख्तर और अधुना भबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अधुना के इस पोस्ट पर प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला समेत कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तीन दिन पुराना अधुना का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ की थी। दोनों की पहली मुलाकात फरहान की डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' के दौरान हुई थी।
3 of 5
फरहान अख्तर और अधुना भबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अधुना भबानी ने भी इसी फिल्म से हेयर स्टाइलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद यह कपल अलग हो गया। अधुना और फरहान ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। यह कपल दो बेटियों के पेरेंट्स हैं और तलाक के बाद भी इनकी परिवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को ईसाई रीति- रिवाज से एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी। शिबानी और फरहान काफी समय से दूसरे को डेट कर रहे थे। शिबानी दांडेकर के साथ फरहान की यह दूसरी शादी है।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान और शिबानी की शादी के बाद से ही इनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, इस दौरान शादी की तस्वीरें सामने आते ही लोग शिबानी के प्रेग्नेंट होने को लेकर भी कयास लगा रहे है। दरअसल, शेयर की गईं कुछ तस्वीरों में शिबानी को देख उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आग की तरह फैल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।