सब्सक्राइब करें

Luv Ranjan Wedding : प्यार का पंचनामा के डायरेक्टर की शादी की तस्वीरें आईं सामने, लाल लहंगे में खूबसूरत लग रही दुल्हनिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Feb 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Director Luv Ranjan wedding Luv Shares photos with wife Alisha Vaid
लव रंजन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। फरहान अख्तर, विक्रांत मैसी के बाद 20 फरवरी को लव रंजन ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली थी। लव ने ताजनगरी आगरा में शादी की थी। दोनों की शादी में फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर, जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलिब्रेटी पहुंचे थे। अब लव रंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें लव और अलीशा बेहद प्यारे लग रहे हैं। 

Trending Videos
Director Luv Ranjan wedding Luv Shares photos with wife Alisha Vaid
लव रंजन और अलीशा वैद - फोटो : Instagram

आइए आपको बताते हैं कि लव और उनकी लेडी लव कैसे मिले थे। फिल्म निर्माता लव रंजन और अलीशा की प्रेम कहानी कॉलेज में शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं से दोनों की जान पहचान हुई और दोनों करीब आ गए। रविवार को शार चार से छह बजे के बीच आगरा के होटल अमर विलास में दोनों की शादी की रस्में हुईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Luv Ranjan wedding Luv Shares photos with wife Alisha Vaid
लव रंजन की शादी में रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

लव फिल्मस ने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि अलीशा और लव ने नए सफर की शुरुआत की है। हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।" इन फोटोज में दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। लव-अलीशा की इन फोटोज पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।


 
Director Luv Ranjan wedding Luv Shares photos with wife Alisha Vaid
लव रंजन - फोटो : Instagram

लव की शादी ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ओबराय अमर विलास में हुई थी। यहां लॉबी से ही ताजमहल दिखाई देता है। होटल के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा और बाहर मीडिया और फैन्स के जमावड़ा लगा रहा, लेकिन कोई भी सितारों की एक झलक नहीं देख पाया। होटल के स्टाफ और मेहमानों के फोटो और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई। शादी के वीडियो बाहर न जा सकें, इसलिए सख्ती बरती गई। होटल स्टाफ के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए। अब लव ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। 

विज्ञापन
Director Luv Ranjan wedding Luv Shares photos with wife Alisha Vaid
लव रंजन और अलीशा - फोटो : socail media
इस फिल्म में लव बिजी

प्यार का पंचनामा फिल्म से लव रंजन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद आकाश वाणी, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसे एक के बाद सुपरहिट फिल्में दी। लव दे दे प्यार, मलंग जैसे फिल्मों के निर्माता रह चुके हैं। फिलहाल, वे अपनी फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed