Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Social media: Malaika Arora shared the picture of Ananya Panday Shanaya Kapoor and Suhana Khan said Baby doll all has grown up
{"_id":"6219285ea3417f626c61ced7","slug":"social-media-malaika-arora-shared-the-picture-of-ananya-panday-shanaya-kapoor-and-suhana-khan-said-baby-doll-all-has-grown-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान की तस्वीर, कहा- बेबी डॉल बड़ी हो गईं…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान की तस्वीर, कहा- बेबी डॉल बड़ी हो गईं…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:35 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के जश्न के मौके पर गुरुवार को बॉलीवुड की कई हस्तियां एक साथ नजर आईं। इस दौरान बचपन की दोस्त अभिनेत्री अनन्या पांडे, शनाया कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी साथ दिखाई दीं।
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका, शनाया, अनन्या और सुहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के जश्न के मौके पर गुरुवार को बॉलीवुड की कई हस्तियां एक साथ नजर आईं। इस दौरान बचपन की दोस्त अभिनेत्री अनन्या पांडे, शनाया कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी साथ दिखाई दीं। इस दौरान तीनों ने जमकर लाइमलाइट बटोरीं। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और डांसर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तीनों की तस्वीर साझा करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस तस्वीर में शनाया, अनन्या और सुहाना कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हो मलाइका ने कैप्शन में लिखा, बेबी डॉल सब बड़ी हो गई हैं। मलाइका की इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, माय गर्ल्स।
2 of 5
अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के इस जश्न में अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान जहां अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे और मां भावना के साथ पहुंचीं, तो वहीं शनाया कपूर अपने माता- पिता संजय कपूर, महीप कपूर और भाई जहान के साथ नजर आईं। जबकि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने भाई आर्यन खान और मां गौरी खान के साथ पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं।
3 of 5
अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में पहुंचीं सुहाना खान इस दौरान ऑफ शोल्डर ब्लैक जंपसूट और पोनीटेल बंधे बालों में नजर आईं। तो वहीं अभिनेत्री अनन्या पांडे ब्लैक रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके अलावा शनाया कपूर ने इस दौरान हाइ स्लिट वाली पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं, जिसमें वह सबसे अलग और कापी गॉर्जियस लग रही थीं।
इस दौरान पार्टी में मलाइका अरोड़ा खान भी ब्लैक रंग की हाफ ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं। इसके अलावा उनके साथ उनकी गर्ल गैंग यानी अमृता अरोड़ा, करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी साथ में नजर आईं। फरहान और शिबानी की शादी की खुशी में आयोजित इस पार्टी को निर्माता रितेश सिधवानी ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान और शिबानी
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि शिबानी और फरहान ने पिछले शनिवार को ही एक- दूसरे के साथ शादी की थी। शादी के जश्न में आयोजित पार्टी में दीपिका पादुकोण, आमिर खान, जेनेलिया और रितेश देशमुख, फराह खान, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, ईशान खट्टर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।