Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Social Media: Parineeti Chopra completes her 10 years in the industry celebrated by cutting cake with Amitabh Bachchan Anupam Kher
{"_id":"61b34e2bdc0d83055307a90a","slug":"social-media-parineeti-chopra-completes-her-10-years-in-the-industry-celebrated-by-cutting-cake-with-amitabh-bachchan-anupam-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 10 साल, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर संग केक काट मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 10 साल, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर संग केक काट मनाया जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 10 Dec 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
10 साल का जश्न मनातीं परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान अलग- अलग तरह के किरदारों से लोगों के दिल में जगह बनाई। बॉलीवुड में विभिन्न किरदार निभाते हुए अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म ‘उंचाई’ की सेट से इसके सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया।
सेट पर उनके को स्टार्स और टीम के क्रू ने इस खास मौके पर उन्हें सरप्राइज दिया। मुंबई के महबूब स्टूडियों से वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, ”अब तक का सबसे बेहतरीन सरप्राइज। ‘ऊंचाई’ की पूरी टीम ने मेरे इस दिन को बेहद खास बना दिया। मैंने कुछ सही किया होगा जो मुझे इतने बड़े दिग्गजों के साथ जश्न मनाने और उनसे सीखने का मौका मिला। 10 साल और मैंने सिर्फ अभी शुरुआत की है।”
परिणीति ने आगे कहा कि,”मेरी ए टीम और परिवार को बेहद प्यार, जिनके बिना मैं वास्तव में कुछ भी नहीं। नेहा, अजयजी, माइकल, मंजू, गोविंद, ,संजय और वाईआरएफ की टीम ने बिजी शेड्यूल के बीच मुझे बेहतर महसूस कराया है। मैं अपने फैंस के बिना कुछ नहीं हूं। मुझे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।”
3 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Social Media
अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सेट पर सिल्वर कलर के गुबारों पर परिणीति चोपड़ा के 10 साल लिखा दिखाई दे रहा है। इसके बाद परिणीति सेट पर एंट्री लेती हैं। सेट पर सजावट देख वह चौंक जाती हैं। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी समेत फिल्म के अन्य सदस्यों के साथ केक काटती नजर आईं। वहीं, इस वीडियो पर उनके दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कमेंट किया- उमर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे सरप्राइज देना मुश्किल है, लेकिन राजश्री टीम और टीम परिणीति इसमें सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय सिनेमा की कुछ शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। साथ ही इस दौरान इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों, अभिनेताओं, टेक्नीशियनों के साथ काम करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘लेडिज वर्सेज कर रिकी बेहल’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ‘इश्कजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन, ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी फिल्मों नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।