फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ किया डांस, एक्ट्रेस के स्टेप्स कॉपी करते नजर आए अभिनेता

Sun, 05 Dec 2021 04:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 04:53 PM IST
सार

हाल ही में इस फिल्म का गाना चकाचक रिलीज हुआ है। यह गाना रिलीज होते ही सभी के जुबान पर चढ़ा गया है।

विज्ञापन
Social Media: Sara Ali Khan danced with Ranveer Singh on chaka chak song the actor was seen copying the steps of the actress
सारा अली खान, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना चकाचक रिलीज हुआ है। यह गाना रिलीज होते ही सभी के जुबान पर चढ़ा गया है। इसी बीच फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान इस गाने पर माधुरी दीक्षित और अनन्या पांडे के साथ डांस करती नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कमार और धनुष भी नजर आएंगे। 

इसी क्रम में अभिनेत्री ने इस गाने पर अपना एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बार अपने वीडियो में वह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ थिरकती नजर आ रही है। हाल ही में सारा ने फिल्म सिंबा में अपने सह कलाकार रणवीर सिंह को इस गाने पर डांस करवाया। अपने डांस का यह वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

Social Media: Sara Ali Khan danced with Ranveer Singh on chaka chak song the actor was seen copying the steps of the actress
रणवीर सिंह, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो देखने में काफी रोमांचक नजर आ रहा है। दरअसल, रणवीर और सारा ने चकाचक गाने पर नागिन डांस कर डाला, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है वीडियो में सारा बनारसी सूट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं रणवीर वाइट टीशर्ट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर सारा के स्टेप्स कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने डांस स्टेप्स में बदलाव करते हुए इसे सालसा और नागिन डांस का मिक्स कर दिया।

Social Media: Sara Ali Khan danced with Ranveer Singh on chaka chak song the actor was seen copying the steps of the actress
सारा अली खान, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर और सारा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को छह लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं वीडियो शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘सुपर डुपर अल्ट्राकूल रणवीर सिंह। एक बार फिर साबित कर दिया कि वह राजा क्यों है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके साथ डांस करना मिस कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media: Sara Ali Khan danced with Ranveer Singh on chaka chak song the actor was seen copying the steps of the actress
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सारा इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए आई हुई हैं। अभिनेत्री इस फिल्म को अकेले ही प्रमोट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक आने वाले कुछ समय में धनुष और अक्षय कुमार भी उनके साथ इस फिल्म प्रमोट करते नजर आएंगे। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed