फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: जाह्नवी कपूर संग कुल्फी खाती दिखीं सारा अली खान, दिल्ली की सड़कों पर लिया ऑटो का मजा

Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor got jealous after seeing Sara Ali Khan eating Kulfi, enjoys auto-ride with friends
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अतरंगी रे के गाने चका चक से छाई सारा अली खान इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली में हैं। उनका साथ देने उनकी मां अमृता सिंह और जाह्नवी कपूर भी दिल्ली में नजर आ रही हैं। दिल्ली की सर्दी में सारा अपनी सबसे अच्छी दोस्त जाह्नवी कपूर के साथ खूब मस्ती करती दिखीं। यहां तक कि वह अपनी मां को भी दिल्ली दर्शन कराते नजर आई हैं। सारा की खास बात है कि स्टार बनने के बाद भी उन्हें आम जिंदगी जीते देखा गया है। वह बनारस की गलियों में हो या फिर दिल्ली की सड़कों पर, वह हर छोटी छोटी चीज के मजे लेना नहीं भूलतीं।

Jhanvi Kapoor got jealous after seeing Sara Ali Khan eating Kulfi, enjoys auto-ride with friends
सारा अली खान संग अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को सारा अपनी मां अमृता के साथ दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा गई थीं। जहां उन्होंने न सिर्फ हाथ जोड़े बल्कि प्रसाद का भी मजा लिया।

Jhanvi Kapoor got jealous after seeing Sara Ali Khan eating Kulfi, enjoys auto-ride with friends
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वह अपनी दोस्त जाह्नवी के साथ इंडिया गेट गई और कुल्फी के मजे लेते दिखीं। इस तस्वीर में सारा अपनी दोस्त को कुल्फी खाते हुए चिढ़ाती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor got jealous after seeing Sara Ali Khan eating Kulfi, enjoys auto-ride with friends
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सारा ने दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ डिनर किया और दिल्ली की सर्दी में ऑटो रिक्शा पर घूमती दिखीं।
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor got jealous after seeing Sara Ali Khan eating Kulfi, enjoys auto-ride with friends
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा इन दिनों दिल्ली में 'अतरंगी रे' के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से की थी। फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके बाद वह 'लव आज कल' और 'सिंबा' में दिखीं। सारा को आखिरी बार वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में देखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed