फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Da Bangg 2021: कटरीना की शादी में सलमान खान की गैरहाजिरी पक्की, मुंबई तो क्या देश में भी नहीं रहेंगे

Sun, 05 Dec 2021 03:56 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 05 Dec 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Da Bangg 2021 tour salman khan and other celebs all set to dazzle riyadh amid vicky kaushal and katrina kaif wedding
दबंग द टूर रिलोडेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कभी अपनी निकटतम दोस्त रही कटरीना कैफ की शादी में अपनी गैरहाजिरी पक्की करने का अभिनेता सलमान खान ने हफ्तों पहले से पुख्ता इंतजाम कर रखा है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जैसे ही शुरू होंगी, सलमान खान देश छोड़कर जा चुके होंगे। सिर्फ सलमान ही नहीं उनके करीबी कई सितारे इस हफ्ते देश छोड़कर विदेश में एक खास शो करने जा रहे हैं जिसमें अभी तक के हिसाब से तो सलमान कैंप की एक और हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज शामिल हैं, पर जिस तरह से उनका नाम लगातार विवादों में उछल रहा है, उससे लगता यही है कि जैकलीन का इस शो से पत्ता किसी भी समय कट सकता है।

Da Bangg 2021 tour salman khan and other celebs all set to dazzle riyadh amid vicky kaushal and katrina kaif wedding
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान कई साल से अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के नाम से स्टेज शो करते रहे हैं। इस साल उनका शो 10 दिसंबर को रियाद में प्रस्तावित है। सलमान के करीबी सूत्र बताते हैं कि जैसे ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख पक्की हुई, सलमान ने इस शो को हरी झंडी दे दी थी। वह जानबूझकर उस दिन और उसके आगे पीछे मुंबई तो क्या देश में ही नहीं रहना चाहते और इस सवाल के जवाब से दूरी बनाए रखना चाहते हैं कि उन्हें इस शादी का निमंत्रण मिला या नहीं।

Da Bangg 2021 tour salman khan and other celebs all set to dazzle riyadh amid vicky kaushal and katrina kaif wedding
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला प्रशासन के मुताबिक वहां कटरीना और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को होनी है। इसकी रस्में दो दिन पहले से शुरू होने की बातें कही जा रही हैं। शादी के लिए देश विदेश से करीब दो सौ लोगों के आने के हिसाब से पूरी तैयारियां हो रही हैं। इन सारी बातों को लेकर न तो विकी कौशल की तरफ से कुछ कहा जा रहा है और न ही कटरीना कैफ की तरफ से। इस शादी को लेकर दिलचस्प बात एक ये भी सामने आई है कि देश के चंद मशहूर ज्योतिषियों ने कुछ दिनों पहले ही इस शादी को लेकर अपना संशय जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Da Bangg 2021 tour salman khan and other celebs all set to dazzle riyadh amid vicky kaushal and katrina kaif wedding
कटरीना कैफ, सलमान खान, विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन, जिस एक बात को लेकर अब किसी के भी मन में संशय नहीं है वह है इस शादी में सलमान खान का मौजूद न रहना। सलमान खान ने अपना दबंग टूर इस साल रियाद से शुरू करने का फैसला किया है और ये शो वहां पर 10 दिसंबर को होना है। बताते हैं कि सलमान को विक्की और कटरीना की शादी की तारीख सबसे पहले पता चली थी और उसी के साथ उन्होंने इस टूर के लिए अपने सारे साथी कलाकारों को तैयार रहने को कह दिया था। जिन सितारों के चेहरे इस शो के पोस्टर पर दिखे हैं, उनमें जैकलीन फर्नांडीज, शिल्पा शेट्टी, आयुष शर्मा, सई मांजरेकर, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Da Bangg 2021 tour salman khan and other celebs all set to dazzle riyadh amid vicky kaushal and katrina kaif wedding
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच एक जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इस टूर के लिए जैकलीन फर्नांडीज को शायद विदेश जाने की अनुमति न मिल सके। इसकी वजह प्रवर्तन निदेशालय की मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में उनसे चल रही लगातार पूछताछ है। ऐसा हुआ तो सलमान खान जैकलीन को अपने टूर से दूर ही रखेंगे और उनकी जगह अपनी कैंप की किसी दूसरी हीरोइन को मौका दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed