फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: बच्चों को लेकर ऐसा सोचती हैं कटरीना, बोलीं- मैं चाहूंगी कि जब मेरे बच्चे हों तो...

Sun, 05 Dec 2021 02:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 05 Dec 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Katrina kaif once talked about her parents divorce and emptiness of father figure in life says i do not want that for my kids
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कटरीना का नाम काफी समय से विक्की कौशल से जुड़ रहा है और अब पिछले काफी समय से उनकी शादी की खबरों की चर्चा तेज हो गई है। कटरीना की शादी की खबरों के बीच उनकी पुराने इंटरव्यू की बातें वायरल हो रही हैं। कटरीना ने काफी पहले कहा था कि उनके जीवन में शादी का बहुत महत्व है और अगर कभी उन्हें ऐसा लगा कि शादी काम से ज्यादा जरूरी है तो वह फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी।



जिंदगी में पिता की कमी महसूस करती हैं कटरीना

कटरीना ने एक बार यह भी कहा था कि वह चाहेंगी कि उनके बच्चों को माता पिता दोनों का साथ मिला। उन्होंने बताया था कि वह जब छोटी थीं तो सुजैन और उनके पिता मोहम्मद कैफ का तलाक हो गया था। वह अपने जीवन में पिता की कमी को महसूस करती हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने अकेले आठ बच्चों की परवरिश की।

Katrina kaif once talked about her parents divorce and emptiness of father figure in life says i do not want that for my kids
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना ने कहा कि उनके जीवन में पिता की कमी हमेशा महसूस हुई। इस दर्द को उन्होंने उतना झेला है कि वह कभी नहीं चाहेंगी कि उनके बच्चों को ऐसी कमी कभी लगे।एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि, 'एक पिता का ना होना आपके जीवन में एक ऐसी कमी कर देता है जिसे आप भर नहीं सकते। जब मेरे बच्चे होंगे तो उन्हें ऐसा कुछ भी झेलना नहीं पड़ेगा'।

Katrina kaif once talked about her parents divorce and emptiness of father figure in life says i do not want that for my kids
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना ने कहा कि हर बार उनके जीवन में ऐसे बहुत से भावुक पल आए जिनसे उन्हें बहुत तकलीफ हुई। ऐसे लोगों को देखकर अच्छा लगता है कि उनके पास पिता हैं और दोनों माता पिता से उन्हें प्यार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina kaif once talked about her parents divorce and emptiness of father figure in life says i do not want that for my kids
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

शादी की बात करें तो विक्की और कटरीना की शादी को लेकर चौथ का बरवाड़ा में बने होटल सिक्स सेंसेस में तैयारियां जोरो पर हैं। 07 दिसंबर से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे लेकिन इससे पहले ही पूरे होटल एरिया में हाइ सिक्योरिटी के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। इस दौरान होटल में किसी भी बाहरी आदमी को आने की इजाजत नहीं होगी। यहां तक की होटल के एक हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य को रोककर सभी मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है। शादी के दौरान होटल में जितना भी स्टाफ मौजूद होगा। उनमें से किसी को भी मोबाइल रखने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन
Katrina kaif once talked about her parents divorce and emptiness of father figure in life says i do not want that for my kids
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

आज से होटल सिक्स सेंसेस में होटल स्टाफ, इवेंट कंपनी और गेस्ट के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई अपने साथ किसी भी तरह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी होटल के भीतर लेकर नहीं जा सकता है। शादी को प्रबंध को लेकर किसी तरह को कोई कमी न रह जाए इसके लिए होटल प्रबंधन भी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। महल की साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक की हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed