फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Bells: सायंतनी घोष ने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से की सगाई, आज लेंगे सात फेरे

Sun, 05 Dec 2021 01:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Tera Yaar Hoon Main actress Sayantani Ghosh engaged with boyfriend Anugrah Tiwari today both are married
सायंतनी घोष, अनुराग तिवारी - फोटो : chaskachuskiika/instagram

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो वहीं कुछ जोड़ियो ने हाल ही में शादी की है। कुछ ही दिन पहले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के लीड एक्टर नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा संग सात फेरे लिए हैं। तो वहीं अब 'तेरा यार हूं मैं' सीरियल में 'दलजीत बंसल बग्गा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने भी अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से सगाई की है। 05 दिसंबर यानी आज दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सायंतनी घोष की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

Tera Yaar Hoon Main actress Sayantani Ghosh engaged with boyfriend Anugrah Tiwari today both are married
सायंतनी घोष - फोटो : daljeev_my_love/insta

एक्ट्रेस सांयतनी घोष की सगाई की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। सांयतनी और अनुराग आठ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब सगाई के बाद आज वे शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। सबसे खास बात है कि सायंतनी की रील और रियल लाइफ दोनों में ही एक ही दिन वे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जहां सीरियल में राजीव ने दलजीत को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया तो वहीं रियल लाइफ में भी सायंतनी के लिए बहुत खास दिन रहा। 

Tera Yaar Hoon Main actress Sayantani Ghosh engaged with boyfriend Anugrah Tiwari today both are married
सायंतनी घोष, अनुराग तिवारी - फोटो : tellyyapa9/insta
सायंतनी घोष और अनुराग तिवारी इन फोटोज में अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सायंतनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से सगाई की वीडियो भी शेयर की है, स्टोरी लगाते हुए उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tera Yaar Hoon Main actress Sayantani Ghosh engaged with boyfriend Anugrah Tiwari today both are married
सायंतनी घोष, अनुराग तिवारी - फोटो : filmystan123/insta
सायंतनी घोष और अनुराग ने बहुत ही सिंपल तरीके से सगाई की है। जिसमें परिवार के लोग शामिल थे। सगाई में सायंतनी लाल रंग की बनारसी साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी पहनी है, जिसमें  वे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। सायंतनी ने अपनी शादी को भी सादा तरीके से करने का फैसला किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed