फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky-katrina wedding: होटल सिक्स सेंसेस में किए गए हैं ये हाई सिक्योरिटी इंतजाम, स्टाफ को भी मोबाइल रखने की नहीं होगी इजाजत

Sun, 05 Dec 2021 11:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding in Rajasthan Sawai Madhopur Choth Ka Barwada complete security arrangemente here is full information
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram

इस समय बॉलीवुड की खबरों में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी सबसे ज्यादा चर्चा में है। विक्की और कटरीना की शादी में बस अब कुछ ही समय बाकी है। 07 दिसंबर से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे और 09 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे को हो जाएंगे। ऐसे में शादी को लेकर हर इंतजाम बहुत ही बारीकी से किया गया है। विक्की और कटरीना के संगीत, मेहंदी और शादी की थीम भी सामने आ चुकी है। शादी में कई बड़े सेलेब्स के परफार्म करने की भी खबरें आ रही हैं। शादी में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए होटल सिक्स सेंसेस में हाई सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं। यहां तक कि होटल स्टाफ को भी मोबाइल रखने की इजाजत नहीं होगी। जानिए कटरीना और विक्की की शादी को लेकर क्या-क्या खास इंतजाम किए गए हैं।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding in Rajasthan Sawai Madhopur Choth Ka Barwada complete security arrangemente here is full information
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की और कटरीना की शादी को लेकर चौथ का बरवाड़ा में बने होटल सिक्स सेंसेस में तैयारियां जोरो पर हैं। 07 दिसंबर से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे लेकिन इससे पहले ही पूरे होटल एरिया में हाइ सिक्योरिटी के इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। इस दौरान होटल में किसी भी बाहरी आदमी को आने की इजाजत नहीं होगी। यहां तक की होटल के एक हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य को रोककर सभी मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है। शादी के दौरान होटल में जितना भी स्टाफ मौजूद होगा। उनमें से किसी को भी मोबाइल रखने की इजाजत नहीं होगी।

 

Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding in Rajasthan Sawai Madhopur Choth Ka Barwada complete security arrangemente here is full information
विकी कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

नहीं ले जा सकेंगे किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस-
आज से होटल सिक्स सेंसेस में होटल स्टाफ, इवेंट कंपनी और गेस्ट के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई अपने साथ किसी भी तरह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी होटल के भीतर लेकर नहीं जा सकता है। शादी को प्रबंध को लेकर किसी तरह को कोई कमी न रह जाए इसके लिए होटल प्रबंधन भी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। महल की साफ-सफाई से लेकर डेकोरेशन तक की हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding in Rajasthan Sawai Madhopur Choth Ka Barwada complete security arrangemente here is full information
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media

किले के पिछले गेट में बनाए हैं दो चेकिंग पोस्ट-

शादी या प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो या फोटो किसी भी तरह से लीक न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। फोर्ट के पिछले हिस्से के से कर्मचारियों के अंदर जाने के लिए इंतजाम किया गया है और यहां पर टाइट सिक्योरिटी लगाई गई है। हर आने वाले का आई कार्ड देखा जा रहा है साथ ही किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल आदि बाहर ही कस्टडी में लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal wedding in Rajasthan Sawai Madhopur Choth Ka Barwada complete security arrangemente here is full information
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : katrinakaif-vickykaushal09/instagram
शादी में आने वाले मेहमानों के लिए किए गए हैं ये खास बंदोबस्त-
कटरीना और विक्की की शादी में वीआइपी हस्तियां मौजूद होंगी। इसलिए सभी मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। होटल प्रबंधन की तरफ से मेहमानों के स्वागत के लिए टीमें बनाई गई हैं। गेस्ट सुइट के बाहर खूबसूरत सजावट की गई है। शादी में संमा बांधने के लिए राजस्थान के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शादी के संगीत के लिए भी थीम के हिसाब से डेकोरेशन शुरू हो गई है, लेकिन कुछ चीजों को पुराने लुक में ही रखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed