सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अर्सलान गोनी संग हाथों में हाथ डाले नजर आईं सुजैन खान, फैंस ने पूछा- कॉम्पिटिशन चल रहा है क्या?

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 01:18 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कई रिश्ते बनते तो कई बिगड़ते नजर आते हैं। बीते समय मनोरंजन जगत के कई मशहूर कपल अपने तलाक और ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आए। 

विज्ञापन
Social media: Sussanne Khan was spotted with Arslan Goni at airport fans asked competition chal raha hai kya?
सुजैन खान,अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कई रिश्ते बनते तो कई बिगड़ते नजर आते हैं। बीते समय मनोरंजन जगत के कई मशहूर कपल अपने तलाक और ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आए। इंडस्ट्री के इन्हीं मशहूर कपल्स में से एक थे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान। यह कपल कई समय पहले ही एक- दूसरे से अलग हो चुका है। इंडस्ट्री के आइडियल कपल कहे जाने वाले ऋतिक और सुजैन के इस तरह अलग होने से हर कोई हैरान था। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी लोगों को तब हुई जब तलाक के बाद सुजैन का नाम अर्सलान गोनी के साथ जुड़ने लगा। 

Trending Videos
Social media: Sussanne Khan was spotted with Arslan Goni at airport fans asked competition chal raha hai kya?
सुजैन खान,अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

तलाक के बाद से ही लगातार अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने के वाली सुनैज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल में अर्सलान को लेकर चर्चा में रहने वाली सुजैन खान एयरपोर्ट पर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं। पैपराजी के कैमरे में कैद हुए सुजैन और अर्सलान इस दौरान एक- दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए। दोनों को इस तरह साथ देख अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह के कयास लगा रहे हैं। खास बात यह थी कि सुजैन और अर्सलान से पहले ऋतिक और सबा भी एयरपोर्ट पर ऐसे ही स्पॉट किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Sussanne Khan was spotted with Arslan Goni at airport fans asked competition chal raha hai kya?
सुजैन खान,अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सामने आई ऋतिक- सबा के बाद सुजैन और अर्सलान की इस वीडियो पर नेटिजन्स अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो पर कमेंट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ऋतिक और सुजैन के मजे लेते भी दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कॉम्पिटिशन चल रहा है क्या? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, हम भी खेलेंगे, पीछे थोड़ी रहेंगे। एक और यूजर ने लिखा, इस कॉम्पिटिशन का विजेता कौन बना? इसके अलावा अन्य यूजर्स भी सुजैन और ऋतिक को साथ देख मिलीजुली प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

Social media: Sussanne Khan was spotted with Arslan Goni at airport fans asked competition chal raha hai kya?
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले अभिनेता ऋतिक रोशन भी सोशल मीडिया पर अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे। दरअसल, बीते समय अभिनेत्री सबा आजाद के साथ वायरल हुई ऋतिक रोशन की तस्वीरों को देख फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह- तरह के कयास लगाते दिखाई दिए। वहीं, सबा की ऋतिक के घरवालों के साथ सामने आई तस्वीरों को देख कई लोगों ने तो इनकी शादी तक का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था। हालांकि, ऋतिक और सबा में से किसी ने भी अभी तक इस रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

 

 

विज्ञापन
Social media: Sussanne Khan was spotted with Arslan Goni at airport fans asked competition chal raha hai kya?
ऋतिक रोशन और सुजैन खान

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चेहते कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी। इसके बाद ऋतिक और सुजैन अपनी इस शादी से दो बच्चों के पेरेंट्स भी बने। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। लेकिन, अपने बच्चों की वजह से दोनों ही दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed