महज दो ही फिल्मों से सभी के दिल में जगह बना चुकीं सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में सारा ने आज (16 अगस्त) को पिता सैफ अली खान को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। लेकिन सारा के पोस्ट पर काफी अलग अलग कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं।
सारा ने सैफ को किया बर्थडे विश, यूजर बोला- आपके पापा ने दुनिया खत्म करवा दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का आज बर्थडे है। ऐसे में सारा ने अपने पिता को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया। बता दें कि इस फोटो में न सिर्फ सारा और सैफ मौजूद हैं बल्कि साथ ही में तैमूर और इब्राहिम भी हैं। ऐसे में ये फैमिली फोटो बेहद क्यूट लग रही है।
पढ़ें: अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ को देने पड़े थे इतने करोड़ रुपए, आधी रकम तो किस्तों में चुकानी पड़ी
सारा के इस पोस्ट पर यूजर्स कार्तिक आर्यन और सेक्रेड गेम्स 2 से जुड़े कमेंट कर रहे हैं। सारा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- 'पासवर्ड गलत डाल दिया, आपके पापा ने, दुनिया खत्म करवा दी।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे ससुरजी... ऊप्स मेरा मतलब सरताज जी।' इसके साथ ही एक और यूजर लिखता है- 'हैप्पी बर्थडे कार्तिक के ससुर जी।'
Happiest birthday Abba 🎁 🎂 🍰 I love you so much ❤️🤗👨👧👦🐣🐥
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
बता दें कि सारा अली खान हाल फिलहाल में अपनी फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सारा के बर्थडे पर कार्तिक ने सारा को 'प्रिंसेस' कहकर बर्थडे विश किया था और साथ ही एक प्यारा फोटो पोस्ट किया था।
पढ़ें: एक समय सारा अली खान का वजन था 96 किलो, इन मुश्किलों को झेल वे बनीं एक्ट्रेस
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जल्दी ही इम्तियाज अली की निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के शूटिंग सेट से कई फोटोज सामने आए थे। जिसमें सारा और कार्तिक काफी क्यूट नजर आ रहे थे।
पढ़ें; एयरपोर्ट पर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा काम, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए ऋषि कपूर