बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री से अलविदा कर अपने फैंस और सभी को हैरान कर दिया। हाल ही में उन्होंने गुजरात के मौलाना अनस मुफ्ती के साथ निकाह करके भी हर किसी को चौंका दिया है। उनके निकाह के बाद से सना खान की तुलना अभिनेत्री सोफिया हयात से हो रही है। जो सोफिया को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
सना खान से हुई तुलना तो भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं- 'मैं न्यूड होकर भी पूरी तरह हूं आध्यात्मिक'
दरअसल सोफिया हयात भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने धर्म का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड को छोड़ दिया और नन बन गई थीं। उन्होंने अपना नाम बदलकर गाइया सोफिया मदर भी रख लिया था। हालांकि कुछ समय बाद सोफिया हयात ने फिर से अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया है।
सना खान से तुलना करने पर सोफिया हयात ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान सोफिया हयात ने सना खान के साथ उनकी तुलना करने वालों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। साथ ही अपने नन बनने और अपनी वेश-भूषा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। सोफिया हयात ने कहा, 'मैं सना खान के साथ अपनी तुलना से परेशान हो गई हूं।'
सोफिया हयात ने आगे कहा, 'कुछ लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। उन्हें लगता है कि आध्यात्म का सिर्फ कपड़ों से लेना-देना है। जब मैं नन थी तो मैंने 18 महीनों तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए। अब मैं हर दिन नन जैसे कपड़े नहीं पहनती। क्या यह मुझे कम आध्यात्मिक बना देता है। मैं पूरे कपड़ों की बजाय न्यूड होकर भी पूरी तरह आध्यात्मिक हूं। संकीर्ण सोच और छोटी बातें करने वाले लोग इसे नहीं समझेंगे। मैंने तीन साल शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। मैं आज भी मदर सोफिया हूं और आज भी आध्यात्मिक हूं।'
सना खान के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर भी सोफिया हयात ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे कहा, 'सना खान की जो इच्छा है, वह कर सकती हैं। मैं लोगों से यही कहूंगी कि सना को अकेला छोड़ दीजिए। आप में से कितने हैं जो मंदिर में जाते हैं तो सिर पर कपड़ा रखते हैं और फिर मंदिर से निकलते ही सिर से कपड़ा हटा लेते हैं, आप पाखंडी हैं।' बता दें कि सोफिया हयात अब अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।
पढ़ें: अभिनेता विश्वमोहन बडोला का 85 वर्ष की उम्र में निधन, पचास साल से थे इंडस्ट्री में सक्रिय