फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का चार अक्टूबर को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले सोहा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जो सुर्खियों में है। यह पोस्ट किसी पार्टी या फिर केक कटिंग का नहीं है बल्कि दो दिनों से लापता अपनी दोस्त की तलाश का है। इस पोस्ट के साथ सोहा ने अपनी दोस्त की फोटो, मोबाइल नंबर और एक मैसेज भी लिखा है।
बर्थडे से पहले मिली इस बुरी खबर से सोहा टेंशन में, तस्वीर शेयर कर बोलीं-कृपया मेरी मदद करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'कृपया मेरी मदद करें ,दोस्त की दोस्त को ढूंढने में। वृष्टि जसूभाई बीते दो दिनों से लापता है और उसका फोन भी नहीं लग रहा है। यह अहमदाबाद में रहती है। इसके माता-पिता बहुत परेशान हैं और उनकी उम्मीदें भी टूट रही हैं। इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फैलाएं। कोई भी जानकारी हो तो +919099908230 इस नंबर पर दें।'
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
सोहा के इस पोस्ट से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी दोस्त के लिए कितनी परेशान हैं। सोहा की बात करें तो शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि वो अक्सर किसी ना किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं। सोहा ने अभिनेता कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी। सोहा की एक बेटी इनाया भी है। पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान 40 साल की हो चुकी हैं।
सोहा के पिता मंसूर अली खान, पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई-बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमंड शो रूम की चेन भी चलाती हैं। सोहा के भाई सैफ एक एक्टर हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड की पढा़ई करने गईं।
सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री ली। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया है। साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी करियर में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। सोहा को पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से।
यह भी पढ़ें:- 8 रिकॉर्ड बनाने के बाद दूसरे दिन भी नहीं रुकी ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', जानें अब तक का कलेक्शन