सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन बीते 16 जुलाई को अभिनेत्री चारू असोपा संग शादी के बंधन में बंधे। गोवा में तीन दिन तक चले इस शाही शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही पहुंचे थे। शादी के बाद से ही ये कपल लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।
सुष्मिता के भाई की शादी पर महीने बाद ही उठे थे सवाल, पत्नी की ताजा तस्वीरों से ये शक गहराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी हो या हनीमून, चारू और राजीव सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर करते दिखे। शादी के डेढ़ महीने बाद ही ऐसी खबरें आईं कि राजीव और चारू के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल, चारू और राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था हालांकि बाद में उन्होंने फिर से फॉलो कर लिया था। अब चारू ने सोशल मीडिया पर अपनी अकेले की तस्वीर शेयर की जिसके बाद फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।
फैंस चारू से राजीव के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'आपके पति कहां हैं?'
चारू के लुक्स की बात करें तो वो बंगाली बहू के पारंपरिक रूप में नजर आईं। दुर्गा पूजा पर शेयर की गई इस तस्वीर में चारू ने ऑफ व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'दुर्गा पूजा'
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on
28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। शादी से पहले राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं।
खबरें फैलीं सुष्मिता के भाई की शादी में दरार की, दो माह बाद भी तस्वीरें आईं सामने प्यार की