{"_id":"5d9643d28ebc3e01416b385e","slug":"shah-rukh-khan-returns-as-host-of-ted-talks-india-season-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेड टॉक्स इंडिया का दूसरा सीजन इस दिन से शुरू, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने किए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टेड टॉक्स इंडिया का दूसरा सीजन इस दिन से शुरू, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने किए कई खुलासे
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेड टॉक्स इंडिया अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रहा है। इस शो की मेजबानी भी शाहरुख खान करेंगे। शो का पहला एपिसोड शाहरुख के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। इस बार शो का शीर्षक 'टेड टॉक्स इंडिया: नई बात' रखा गया है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाले वक्ता नजर आएंगे।
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई में इस शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के मेकर्स से लेकर शाहरुख भी मौजूद रहे। इस मौके पर शाहरुख ने शो से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। शाहरुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नई बात से अधिक लोगों को अच्छी बात प्रभावित करती है। अच्छी बात मजाकिया से लेकर गवइया भी हो सकती है और अच्छी बात गंभीर भी हो सकती है।
3 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख ने आगे कहा कि मनोरंजन के सिर्फ दो महत्वपूर्ण भाग होते हैं, या तो हसाएं, खिलाएं और एंटरटेन करें या फिर एंगेज (संलग्न) करें। टेड टॉक्स भी लोगों को एंगेज करती है। इस शो में कोई नाच-गाना नहीं होगा लेकिन यहां से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं शाहरुख ने इस मौके पर अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह अभी दो-तीन स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जब भी वह किसी फिल्म को फाइनल करेंगे वह खुद इसकी घोषणा करेंगे। शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्हें टार्जन जैसी फिल्म करने की सलाह भी आ रही है। गौरतलब है कि शाहरुख की पिछली फिल्म जीरो थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टेड टॉक्स के आने वाले सीजन में लोगों की जिंदगी को प्रभावित करने वाले विषय जैसे- स्वास्थ्य, पर्यावरण और यौन शोषण पर बातचीत होगी। इस टॉक शो को अंग्रेजी और हिंदी में एक साथ फिल्माया जाएगा। इसके साथ ही यह शो तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में भी देखने को मिलेगा। इस सीजन को दर्शक स्टार प्लस के साथ ही हॉट स्टार पर भी देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।