😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
soha ali khan and kunal kemmu celebrate herath festival before maha shivratri at home doughter inaaya takes part in pooja serves lunch
{"_id":"621db18344d9ff0b3e70a870","slug":"soha-ali-khan-and-kunal-kemmu-celebrate-herath-festival-before-maha-shivratri-at-home-doughter-inaaya-takes-part-in-pooja-serves-lunch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri 2022: सोहा अली खान ने परिवार संग शिवरात्रि से पहले मनाया हेराथ उत्सव, नन्हीं इनाया ने परोसा पिता कुणाल खेमू के लिए खाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maha Shivratri 2022: सोहा अली खान ने परिवार संग शिवरात्रि से पहले मनाया हेराथ उत्सव, नन्हीं इनाया ने परोसा पिता कुणाल खेमू के लिए खाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुणाल खेमू, सोहा अली खान हेराथ पर्व का पूजन करते हुए
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने सोमवार शाम को अपनी बेटी इनाया के साथ महा शिवरात्रि से पहले अपने घर हेराथ उत्सव का पूजन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इस पूजा में उनकी छोटी सी बेटी इनाया भी हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुणाल के परिवार के सदस्य भी पूजन में शामिल हुए। सोहा और कुणाल दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए हेराथ पर्व और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में उनकी बेटी इनाया अपने नन्हें हाथों से पिता कुणाल खेमू को खाना परोसती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
कुणाल खेमू, सोहा अली खान हेराथ पर्व का पूजन करते हुए
- फोटो : insta
कुणाल खेमू ने सभी को हेराथ पर्व और शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हेराथ मुबारक, सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, सभी के लिए शांति, खुशी, प्रेम और प्रकाश की कामना, ऊं नमः शिवाय! वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोहा अली खान और कुणाल अपने घर में जमीन पर बैठकर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेटी इनाया भी पूजा कर रही हैं। पूजा के दौरान वह कलश में दूध डालती नजर आ रही हैं। पूजा में कुणाल खेमू भी शंख बजाते नजर आए। इसके बाद पूरे परिवार ने दुग्धाभिषेक कर पंडित जी संग भगवान की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया
- फोटो : insta
सोहा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से बेटी इनाया की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कुणाल खेमू को कलछी से राजमा परोसती नजर आ रही हैं। सोहा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,, 'लंच सर्व हो गया है। हेराथ मुबारक! इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की है जिसमें इनाया सफेद लहंगा पहनी हुई हैं और खिड़की से बाहर की ओर देख रही हैं।
4 of 5
कुणाल खेमू, सोहा अली खान परिवार संग
- फोटो : insta
सोहा ने इंस्टाग्राम स्टोर से अपनी और कुणाल खेमू की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे संग पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां कुणाल खेमू ग्रे कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं तो वहीं सोहा अली खान ने इस अवसर पर ग्रीन कलर का सूट चुना है। इसके अलावा तस्वीर में कुणाल और उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया।
विज्ञापन
5 of 5
हेराथ पर्व
- फोटो : insta-coreshardateam
क्या होता है हेराथ-
हेराथ उत्सव विशेषतौर पर कश्मीरी पंडितों के द्वारा मनाया जाता है। इस पर्व को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हेराथ उत्सव महाशिवरात्रि के तीन-चार दिन पहले ही शुरू हो जाता है और शिवरात्रि के दो दिन बाद तक जारी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X