फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोहा अली खान के जन्मदिन से परेश रावल के माफी मांगने तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 04 Oct 2019 12:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Oct 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan Birthday and Paresh Rawal Apologizes entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

पटौदी खानदान की बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है । हालांकि वो अक्सर किसी ना किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं । सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी । अब सोहा की एक बेटी इनाया भी है। सोहा आज अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं।



अपनी शादी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं सोहा अली खान, देखें 4 साल पुराना वेडिंग एलबम

Soha Ali Khan Birthday and Paresh Rawal Apologizes entertainment news
War - फोटो : Social Media

टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर को दर्शकों को जमकर प्यार मिल रहा है। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन ही 50 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर कमाई की है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन ही 8 बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं।

'वॉर' ने पहले दिन की 53.35 करोड़ की धाकड़ कमाई, बना दिए ये 8 बड़े रिकॉर्ड्स

Soha Ali Khan Birthday and Paresh Rawal Apologizes entertainment news
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक काम करने की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री सनी लियोनी हैं। सनी लियोनी अब कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं सनी लियोनी ने अपने पिता के निधन को लेकर भी खुलासा किया है। 

इस खतरनाक बीमारी से हुई थी सनी लियोनी के पिता की मौत, पीड़ितों की मदद को आईं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Ali Khan Birthday and Paresh Rawal Apologizes entertainment news
श्वेता तिवारी - फोटो : social media

घर-घर में प्रेरणा के नाम से मशहूर हुईं श्वेता तिवारी का जन्मदिन चार अक्टूबर को होता है। श्वेता ने एक्टिंग करियर की शुरूआत 'कलीरें' से की थी। बिहार से ताल्लुक रखने वालीं श्वेता तिवारी ने 18 साल की उम्र में ही साउथ फिल्मों निर्माता राजा चौधरी से शादी कर ली थी। इतनी कम उम्र में इतना नाम और शोहरत पाने वाली श्वेता काफी टैलेंटेड हैं।

500 रुपये की नौकरी करती थीं श्वेता तिवारी, 18 साल में ही रचाई पहली शादी, अब दूसरी भी खतरे में!

विज्ञापन
Soha Ali Khan Birthday and Paresh Rawal Apologizes entertainment news
Paresh Rawal - फोटो : सोशल मीडिया

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई 60 बच्चों की मौत पर डॉ कफील खान को जिम्मेदार बताया गया था। इस घटना के लिए कफील को हिरासत में लिया गया था और उन पर मामले की अनदेखी और घोटाला करने के आरोप लगे थे। दो साल बाद कुछ मामलों में डॉ कफील को क्लीनचिट मिल गई है। इसी के चलते डॉ. कफील ने अभिनेता परेश रावल की एक पुरानी टिप्पणी को शेयर करते हुए उनसे माफी की मांग की। परेश रावल ने भी बिना देर किए अपने पुराने ट्वीट पर माफी मांग ली है। 

दो साल बाद परेश रावल ने डॉक्टर कफील खान से मांगी माफी तो मिला ऐसा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed