फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से खुद को अब तक सुपरस्टार नहीं मानते रणवीर सिंह, बोले- मैं हिंदी सिनेमा का स्पेशल केस

Fri, 04 Oct 2019 12:33 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Exclusive Interview With Amar Ujala
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा के नए शो मैन संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म गंगू बाई कोठेवाली में आलिया भट्ट के साथ बतौर हीरो रणवीर सिंह का नाम फाइनल हुआ तो ये ऑस्कर की विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की तरफ से भेजी गई फिल्म गली बॉय की जोड़ी का पुनर्मिलन होगा। रणवीर सिंह ने यहां मुंबई में अपने पसंदीदा निर्देशक भंसाली से मुलाकात की है और सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच इस नई फिल्म पर चर्चा भी हुई।
Ranveer Singh Exclusive Interview With Amar Ujala
bhansali, deepika, ranveer

रणवीर सिंह और भंसाली की जोड़ी ने अतीत में गोलियों की रासलीला- राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी तीन सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक बनाई है। रणवीर इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग पूरी करने के बाद यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार की तैयारी में लगे हैं और अपने मिलनसार मिजाज को कायम रखते हुए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से खूब मेल मुलाकातें भी कर रहे हैं, हालांकि उनका ये सहज व्यवहार उनके लिए कई बार मुसीबतें भी ले आता है।

Ranveer Singh Exclusive Interview With Amar Ujala
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर कहते हैं, “आमतौर पर सहज और सामान्य तरह के खुशमिजाज लोगों को लोग गंभीरता से नहीं लेते। मैं अपनी शख्सियत की गंभीरता परदे पर ज्यादा दिखाना पसंद करता हूं। मैं भीतर से काफी गंभीर किस्म का इंसान हूं और सोचता भी बहुत हूं लेकिन मुझे लगता कि आम जिंदगी को अपनी कारोबारी जिंदगी से थोड़ा अलग ही रखना चाहिए। मेरा मानना ये है कि हम महाकलयुग में जी रहे हैं। ये ऐसा समय है जिसमें लोगों के ऊपर अपने होने का बोझ ही सबसे भारी है। हर शख्स किसी न किसी संघर्ष से गुजर रहा है और ऐसे में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा दूसरा सुख कोई नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Exclusive Interview With Amar Ujala
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

ये पूछे जाने पर लोग उनकी शख्सियत के इस पहलू को गंभीरता से क्यों नहीं लेते? रणवीर कहते हैं, "हां, कुछ लोग मुझे लेकर अपने ख्याल बनाते रहते हैं। मेरे हंसमुख, खिलंदड़ और मस्ती भरे मिजाज को देखकर ये अल्पदृष्टि वाले लोग समझते हैं कि मैं बस ऐसा ही हूं। हालांकि मेरा पक्का भरोसा है कि मेरे किरदारों ने परदे पर इससे उलट मेरी गंभीर शख्सियत को सिद्ध किया है।”

विज्ञापन
Ranveer Singh Exclusive Interview With Amar Ujala
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले एक साल में रणवीर की फिल्मों मे 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। हिंदी सिनेमा के मौजूदा दौर में ऐसा करने वह इकलौते अभिनेता हैं। रणवीर इसके लिए अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हैं। वह अपने फैंस से मिलने के लिए तमाम तरह के जतन भी करते हैं, जैसे हाल ही में वह लंदन में अपनी एक प्रशंसक से मिलने डेढ़ घंटे का सफर तय कर उसके घर जा पहुंचे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed