फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेट स्टोरी से इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका, हनीमून पर हेलीकॉप्टर से करना पड़ा था रेस्क्यू

Fri, 04 Oct 2019 12:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Hate Story Actress Paoli Dam Birthday Special and Her Life Unfacts
Paoli Dam - फोटो : सोशल मीडिया

हेट स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पाओली दाम आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। पाओली का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगली सीरियल से की थी। पाओली रिसर्चर या पायलट बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म तीन यारी कथा से की थी। आज पाओली के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ा एक किस्सा।

Hate Story Actress Paoli Dam Birthday Special and Her Life Unfacts
Paoli Dam

पाओली दाम ने 4 दिसंबर 2017 को गुवाहाटी के एक रेस्तरां के मालिक अर्जुन देब से शादी की थी। इस शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य, कुछ रिश्तेदार और खास दोस्त ही मौजूद थे। दोनों शादी से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यह कपल अपना हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में पहुंचा था। रोमांस के लिए परफेक्ट यह डेस्टिनेशन दरअसल उनके लिए मुसीबत में तब्दील हो गया। 

Hate Story Actress Paoli Dam Birthday Special and Her Life Unfacts
paoli dam

भारी स्नो फॉल के चलते दोनों की हालत खराब हो गई। दोनों स्की रिजॉर्ट में ठहरे थे। स्नो फॉल के चलते उनका कनेक्शन दुनिया से पूरी तरह से कट गया था। बर्फबारी की वजह से रेलवे ट्रैक तक के रास्ते भी बंद हो चुके थे। रिजॉर्ट में दोनों की हालत बहुत खराब हो गई थी। पाओली की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hate Story Actress Paoli Dam Birthday Special and Her Life Unfacts
paoli dam

आखिरकार दोनों को बड़ी मुश्किल से हेलीकॉप्टर की मदद लेकर रिजॉर्ट से बाहर निकाला गया। पाओली और उनके पति के साथ-साथ वहां फंसे दूसरे पर्यटकों को भी हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित जगह ले जाया गया था। इस हादसे से पाओली बुरी तरह डर गई थीं।

विज्ञापन
Hate Story Actress Paoli Dam Birthday Special and Her Life Unfacts
Paoli Dam - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हेट स्टोरी के अलावा पाओली को किसी भी हिंदी से सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने बंगाली सिनेमा की तरफ की ही ध्यान देना शुरू कर दिया। फिलहाल अब वो बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं।

हेट स्टोरी से इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका, हनीमून पर हेलीकॉप्टर से करना पड़ा था रेस्क्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed