फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी शादी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं सोहा अली खान, देखें 4 साल पुराना वेडिंग एलबम

Thu, 03 Oct 2019 03:19 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
soha ali khan birthday look at her wedding photos
soha ali khan - फोटो : social media
पटौदी खानदान की बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है । हालांकि वो अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में नजर आ जाती हैं । सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी । अब सोहा की एक बेटी इनाया भी है। सोहा 4 अक्टूबर को अपना 41वां बर्थडे मनाने जा रही हैं । इस मौके पर हम आपको उनकी शादी का एलबम दिखाते हैं । 
soha ali khan birthday look at her wedding photos
KUNAL KHEMU - फोटो : social media
पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान 40 साल की हो चुकी हैं। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। सोहा के पिता मंसूर अली खान, पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं।
soha ali khan birthday look at her wedding photos
kunal khemu - फोटो : social media
सोहा की मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई-बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं। सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमेंड शो रूम की चेन भी चलाती हैं। सोहा के भाई सैफ एक एक्टर हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड की पढा़ई करने गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
soha ali khan birthday look at her wedding photos
kunal khemu - फोटो : social media
सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री ली। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया है।
विज्ञापन
soha ali khan birthday look at her wedding photos
KUNAL KHEMU - फोटो : social media
साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी करियर में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। सोहा को पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से। साल 2006 में आई इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed