खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाते हैं। जहां एक ओर सलमान खान के पूरे परिवार ने इस त्योहार को मनाया तो वहीं कपूर सिस्टर्स भी पीछे नहीं रहीं हालांकि इस दौरान करीना के लाडले तैमूर कहीं नजर नहीं आए। तैमूर भले ही नहीं दिखे हों अभी तक लेकिन उनकी बहन इनाया को जरूर स्पॉट किया गया।
2 of 4
soha ali khan
करीना कपूर की ननद सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने भी गणेश चतुर्थी का त्योहार सेलिब्रेट किया। दरअसल, सोहा और कुणाल दोनों अर्पिता के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सोहा और उनकी बेटी इनाया ने मैचिंग येलो कलर की ड्रेस पहन रखी थी। ऐसा लगता है कि इनाया को भी येलो कलर बेहद भाता है तभी तो रक्षाबंधन के मौके पर भी उन्होंने इसी कलर की ड्रेस पहनी थी।
3 of 4
soha ali khan
सोहा अली खान ने इस दौराना येलो कलर का पटियाला सूट पहन तो वहीं कुणाल ने ब्लैक कुर्ते के साथ ऑफ व्हाइट धोती पैंट पहनी थी। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा इनाया ने। येलो और पिंक कलर की ड्रेस में इनाया बेहद क्यूट नजर आ रहीं थीं। उन्होंने सिर के ऊपर एक पोनी भी बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kareena kapoor
हाल ही में सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इनाया मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे। इस दौरान उनके साथ करीना और सैफ भी थे। सभी को पूल में खूब मस्ती करते देखा गया था। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैमिली वैकेशन की एक तस्वीर डाली। जिसमें ये सभी पूल में बैठे चिल कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।