{"_id":"5b9b6d07867a557ff567019e","slug":"bollywood-five-film-stars-who-speak-hindi-in-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस: हिंदी बोलकर सफल हुए ये 5 अभिनेता, घर-घर में सबको समझ आती हैं इनकी फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी दिवस: हिंदी बोलकर सफल हुए ये 5 अभिनेता, घर-घर में सबको समझ आती हैं इनकी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी भाषा और हिंदी सिनेमा का आपस में बड़ा गहरा नाता है। शुरुआती दौर से ही देखा गया है कि जिस फिल्म में हिंदी का अच्छे से इस्तेमाल किया गया है वो फिल्में लोगों के दिल में सबसे पहले जगह बनाती है। आज के दौर में हिंदी से ज्यादा फिल्मी सितारें अंग्रेजी बोलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में हिंदी दिवस के मौके पर बात करेंगे उन 5 फिल्मी सितारों की जो फिल्मों में हिंदी बोलकर कामयाब साबित हो रहे हैं...
2 of 6
amitabh bachchan
आज के दौर की फिल्म दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है। जहां पहले मोटे-पतले अभिनेता और अभिनेत्री को फिल्मों में आसानी से काम मिल जाता था लेकिन आज हर कोई शरीर पर मेहनत कर रहा है वहीं अभिनेत्रियां भी शारीरिक बदलावों पर ध्यान दे रही हैं। नये-नये कलाकार भाषा में हिंदी का कम इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में सबसे ज्यादा हिंदी बोलते नजर आते हैं।
3 of 6
shahrukh khan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पीछे-पीछे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी उनके कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और फिल्मों में सिर्फ हिंदी भाषा पर ही पकड़ बनाये रखते हैं। क्योंकि ये अभिनेता अच्छी तरह से जानते हैं कि देश में हिंदी भाषियों की ज्यादा तादाद है इसलिए अंग्रेजी बोलने से नीचे तबके के लोगों तक उनकी फिल्में पकड़ नहीं बना पाएगी। यही वजह है कि इनकी फिल्मों को ज्यादा पसंद किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
salman khan
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी फिल्मों में कभी अंग्रेजी नहीं झाड़ते हैं। वह अपनी हर फिल्म में मातृभाषा हिंदी का अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। देखा जाए तो सलमान इस वक्त बॉलीवुड में सबसे आगे चल रहे हैं और लोग उनकी फिल्में बेहद पसंद कर रहे हैं। फिलहाल वह फिल्म भारत के शिड्यूल में बिजी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
aamir khan
इसके बाद बात करते हैं सफल अभिनेता आमिर खान की। आमिर की फिल्में अपने आप में बहुत बड़ी सीख होती है। उनकी ज्यादातर फिल्में नई पीढ़ियों को आगे बढ़ने की ओर अग्रसर करती हैं जिसमें थ्री इडियट्स जैसी बड़ी फिल्म शामिल है। बता दें कि आमिर पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तां में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।