फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शर्मिला टैगोर और इनाया के साथ पिता की कब्र पर सोहा ने पढ़ी दुआ, किया मंसूर अली खान को याद

Wed, 22 Sep 2021 05:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Sep 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
soha ali khan reached at father mansoor ali khan with inaaya and  sharmila tagore to pay tribute on his death anniversary
सोहा अली खान - फोटो : Instagram

अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सोहा अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल आज से 10 साल पहले भारत के महान क्रिकेटर मंसूर अली खान का आज के दिन ही निधन हुआ था। लोग उन्हें ‘टाइगर पटौदी’ के नाम से भी जानते थे। सोनाली अपनी मां और बेटी के साथ पटौदी गांव पहुंची थीं।



पिता की कब्र पर पढ़ी दुआ

सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू और मां शर्मिला टैगोर के साथ मंसूर अली खान को श्रद्धांजलि अर्पित करती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों में सोहा अली खान अपने पिता की कब्र पर दुआ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं, उनके साथ उनकी बेटी इनाया भी अपनी मां सोहा अली खान को फॉलो कर रही हैं। दुआ पढ़ते हुए सोहा अली खान और शर्मिला टैगोर ने दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी को याद किया।

soha ali khan reached at father mansoor ali khan with inaaya and  sharmila tagore to pay tribute on his death anniversary
सोहा अली खान - फोटो : Instagram

आपको याद करना नहीं भूल सकते

इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सोहा अली खान ने लिखा, ‘आप कभी भी नहीं मर सकते, जब तक आपको याद करना नहीं भूल जाते’। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने टैग में 10 साल डाला। इन तस्वीरों मेनन सोहा अली खान सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं शर्मीला टैगोर प्रिटेंड आउटफिट पर सफेद चुन्नी डाले कब्र के पास खड़ी हुई हैं।

soha ali khan reached at father mansoor ali khan with inaaya and  sharmila tagore to pay tribute on his death anniversary
सोहा अली खान - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर साझा किया था पोस्ट  

इससे पहले अपने पिता मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर सोहा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो और तस्वीरें साझा की थी। इन वीडियो में मंसूर अली खान के बचपन से लेकर उनके अंतिम सफर तक की वीडियो थी। इन तस्वीरों पर फूल चढ़े हुए हैं और कैंडिल जल रही है। बैकग्राउंड में बेगम अख्तर का दर्द भरा गाना चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
soha ali khan reached at father mansoor ali khan with inaaya and  sharmila tagore to pay tribute on his death anniversary
सोहा अली खान - फोटो : Instagram

दूसरी तस्वीर में बेटी को गोद में लिए दिखीं सोहा

एक तस्वीर में सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया को गोद में लिया हुआ है और एक टेबल पर उनके पिता मंसूर अली खान की सभी तस्वीरें हैं। अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए सोहा अली खान ने लिखा अब्बा 05.01.1941 – 22.09.2011’।

विज्ञापन
soha ali khan reached at father mansoor ali khan with inaaya and  sharmila tagore to pay tribute on his death anniversary
सबा अली खान - फोटो : social media

सबा अली खान ने किया याद

सैफ अली खान की दूसरी बहन सबा ने भी एक वीडियो साझा करते हुए पिता को याद किया। इस वीडियो में उनके पिता के क्रिकेट के दिनों से लेकर शादी और आखिरी दिनों तक की हर याद शामिल है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अब्बा मैं आपको रोज याद करती हूं। लगता नहीं आपसे अलग हुए एक दशक बीत गया, ऐसा लग रहा है कल की बात है। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे और हमेशा प्यार करते रहेंगे’।
 

View this post on Instagram

A post shared by Saba (@sabapataudi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed