नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को बेटी मेहर को जन्म दिया था। इन दिनों नेहा सिर्फ अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया पर बेटी के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही अपना अनुभव भी बताया। नेहा एक कैंपेन चला रही हैं जिसमें वो महिलाओं के लिए बच्चों को कहीं भी फीडिंग कराने की डिमांड रख रही हैं। इस कड़ी में अब सोहा अली खान ने भी ब्रेस्टफीडिंग का अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नेहा के बाद सोहा ने शेयर किया ब्रेस्टफीडिंग का अनुभव, बोलीं- एयरप्लेन में करना पड़ा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया- 'ये मेरे लिए मां बनने के सबसे कठिन अनुभवों में से एक रहा। मुझे न्यूट्रिशन का एक्सक्लूजिव प्रोवाइडर होना था। ये मेरे लिए काफी हम्बल प्रोसेस था और डिमांड भी थी। इस दौरान कई बार खुद को थका और चिड़चिड़ाया हुआ भी महसूस किया, लेकिन मुझे अपनी बेटी की भूख की डिमांड को भी पूरा करना था।'
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
सोहा अली खान ने अपनी प्लेन यात्रा के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया- 'एक बार मुझे एयरप्लेन के बाथरूम में ब्रेस्टफीड करना पड़ा लेकिन इस दौरान मेरा कीमती दूध भी इधर-उधर बिखर गया था। जब मैं वापस अपनी सीट पर आकर बैठी तो एयर होस्टेस ने पूछा कि क्या मैं अंदर मेकअप कर रही थी और मेरा रिएक्शन था.. नहीं।'
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
हाल ही में खबर आई थी कि सोहा अली खान और नेहा धूपिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों की दोस्ती में दरार की वजह एक ब्रांड को बताया गया। दोनों की दोस्ती में दरार की खबरों को तब हवा मिली जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।
नेहा और सोहा अली खान की दोस्ती काफी पुरानी है ऐसे में दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें फैंस को जरूर परेशान कर रही हैं। सोहा और नेहा की एक दूसरे के साथ अक्सर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में दोस्ती में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब दो अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव की खबरें आई हों। इससे पहले भी इस तरह की खबरें कई बार आई हैं।