{"_id":"5d48b38d8ebc3e6cad334f9e","slug":"tanushree-dutta-reaction-on-unnao-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप केस पर आया तनुश्री दत्ता का बयान, बोलीं- भारत बलात्कार की महामारी से पीड़ित...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उन्नाव रेप केस पर आया तनुश्री दत्ता का बयान, बोलीं- भारत बलात्कार की महामारी से पीड़ित...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo कैंपेन के तहत तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा। तनुश्री के बाद कई और महिलाएं भी इस कैंपन के तहत आगे आईं और उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। हाल में तनुश्री एक बार फिर सामने आई हैं और इस बार उन्होंने देश में हो रहीं बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई है।
2 of 5
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा
उन्नाव रेप केस को लेकर तनुश्री ने कहा- 'हमारा महान देश भारत धीरे-धीरे बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है। उन्नाव रेप केस इस बात का जीता-जागता और भयानक उदाहरण है।'
3 of 5
tanushree dutta
तनुश्नी ने आगे कहा- 'भारत से आने वाली खबरों का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, सामूहिक कन्या भ्रूण हत्या, दहेज के लिए जलाना और बलात्कार के बाद मारे जाने के बारे में है। बकरियों और कुत्तों के साथ भी बलात्कार किया जा रहा है। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जहां महिलाएं समुद्र तट पर किसी भी अवस्था में रहती हैं और वहां कोई रेप या ईव-टीजिंग नहीं होती। कुछ लोग ऐसे हैं जो संस्कारी कल्चर का राग अलापते हैं और उसके बाद उन महिलाओं को जज करते हैं जो शॉर्टस और बिकिनी पहनती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने कहा कि भारत के लोगों को अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की आवश्यकता है, अभिनेत्री ने कहा- 'पर्दा समस्या नहीं है बल्कि समस्या हमारी मानसिकता है। अपनी आंखें खोलें और उस अंधेरे को समझें जो इस राष्ट्र को डूबा रहा है। शहर और गांव दोनों जगहों पर काफी तेजी से रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
tanushree
'बलात्कार, अवसाद, ड्रग्स युवाओं की हत्या कर रहे हैं। मानव खुशी में भारी गिरावट क्यों आ रही है? क्या हमने नैतिक, धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को मानवीय मूल्यों से ऊपर रखा है? अब लोगों को उस मासूमियत की स्थिति में ले जाइए जब आप बच्चों की तरह थे। ऐसा समय आएगा जब यह अंधेरा हर किसी को एक या दूसरे तरीके से भस्म कर देगा। 1.6 बिलियन के दिमाग और विचार-प्रक्रिया को नवीनीकृत करने की आवश्यकता है। आंतरिक परिवर्तन की तत्काल आवश्यकता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।