{"_id":"5d48a9f08ebc3e6d1425fe78","slug":"these-bollywood-actors-not-react-on-article-370-revoke-from-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 खत्म होने पर तीनों खान ने साधी चुप्पी, अमिताभ और अक्षय सहित ये स्टार्स भी खामोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुच्छेद 370 खत्म होने पर तीनों खान ने साधी चुप्पी, अमिताभ और अक्षय सहित ये स्टार्स भी खामोश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। सरकार के इस फैसले के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। लोग सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बता रहे हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। लेकिन कुछ ऐसे एक्टर्स भी जिन्होंने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
2 of 5
Shahrukh khan Salman khan and Aamir khan
- फोटो : social media
सरकार के इस फैसले के बाद अनुपम खेर, परेश रावल, फिल्ममेकर अशोक पंडित, कंगना रनौत और कमाल आर खान सहित कई स्टार्स ने ट्वीट कर बधाई दी। लेकिन इस मौके पर सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सनी देओल, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण सहित कई फिल्मी हस्तियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
3 of 5
अभिनेता अनुपम खेर
- फोटो : twitter
ANI को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा, 'आज का दिन हमारे भारत के इतिहास में जाना जाएगा। अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा, 'एक कश्मीरी होने के नाते अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। 370 एक कैंसर था, जिसका अब जाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Paresh Rawal
- फोटो : social media
वहीं परेश रावल ने भी पीएम नरेन्द्र मोदी की एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। जो फोटो परेश रावल ने शेयर की है उसमें नेता आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा- 'सौ सौ सलाम आपको।'
विज्ञापन
5 of 5
kangna bold look of airport
- फोटो : social media
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'देश को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए 370 का हटना एक ऐतिहासिक कदम है। लंबे समय से मैं इस पर जोर देती रही हूं। मुझे पता था कि अगर कोई भी इस असंभव काम को संभव करता है तो वह पीएम मोदी ही हैं। वह ना केवल दूरदर्शी हैं, उनके पास चीजों को वास्तविकता में बदलने की ताकत है। जम्मू कश्मीर सहित सभी भारत वासियों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई देती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।