जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के फैसले को नरेंद्र मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर अब राज्य नहीं रहा। यह दो हिस्सों में बंट गया है। जम्मू-कश्मीर सहित अब लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। सरकार के इस फैसले का कांग्रेस सहित कई पार्टियां विरोध कर रही हैं, वहीं कई राजनीतिक दल सरकार के साथ खड़े हैं। बॉलीवुड ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है लेकिन पाकिस्तानी एक्टर्स इससे जले-भुने जा रहे हैं।
अनुच्छेद 370 के हटने पर पाकिस्तानी एक्टर्स का हुआ ऐसा हाल, एक-एक ट्वीट में झलक रहा है दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में नजर आने वाली एक्ट्रेस मारवा होकेन ने लिखा- 'UNHCR कहां है? यह अमानवीय है, क्या हम इस अंधेरे में जी रहे हैं। मानव जीवन के लिए अनगिनत प्रदर्शन हुए। हमें उन सभी अधिकारों और नियमों के बारे में बताया जाता है जिन्हें हम किताबों में पढ़ते हैं। क्या उनका कोई मतलब है?'
Where is UNHRC?
It’s inhumane. #Kashmir
Do we live in such dark times ?Countless conventions to protect human lives? What about all the rights & rules we are taught in the books? Do they mean anything? #SaveLivesinKashmir #KashmirBleed @UN @UNICEF_Pakistan
एक्ट्रेस हरीम फारूक ने लिखा- 'दुनिया शांत क्यों है? कश्मीर में हो रही क्रूरता को नजरअंदाज किया जा रहा है। क्या हमने सारी मानवता खो दी है। ये अपनी आवाज को उठाने का वक्त है। ये कश्मीर के साथ खड़े होने का वक्त है। इस क्रूरता और अन्याय को समाप्त करने का समय है।'
Why is the world quite?!?! How come this brutality in kashmir is being ignored?!? Have we lost all humanity!!!?! Its time to raise our voices!! Its time to stand with kashmir! Its time to end this brutality and injustice!#KashmirBleeds #KashmirNeedsAttention
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने लिखा- 'जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है। ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है। जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।' #Istandwithkashmir #kashmirbleeds
Have we conveniently blocked what we don’t want to address? This is beyond lines drawn on sand, it’s about innocent lives being lost! Heaven is burning and we silently weep. #Istandwithkashmir #kashmirbleeds
बिग बॉस की एक्ट कंटेस्टेंट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने लिखा- 'ऐसे समय में मुझे पाकिस्तानी इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर गर्व महसूस हो रहा है। हमारे एक्टर्स आगे आए और एक ऐसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई जो इस समय अत्यंत चिंता का विषय है। सराहनीय कार्य है। हम एक हैं!'
There are times when I am proud of the Pakistani industry I belong to. The fraternity came forward & raised voices against an issue that is of utmost concern at the moment. What a commendable act. We are ONE! #StandWithKashmir https://t.co/ecpHfsiCKm