सब्सक्राइब करें

सोहा अली खान ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी चुना है छोटी उम्र का हमसफर, कोई चार तो कोई है 11 साल छोटा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 04 Oct 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
Soha Kunal Arjun Malaika Nick Priyanka Sushmita Rohman Bollywood Celebs Who Have Huge Age Gap
सोहा अली खान और कुणाल खेमू - फोटो : Instagram

नवाबी खानदान से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर को हुआ था। उन्होंने साल 2015 में अभिनेता कुणाल खेमू से शादी कर ली थी। क्या आप जानते हैं कि कुणाल सोहा से उम्र में छोटे हैं? दोनों की उम्र में पूरे चार साल का फासला है। लेकिन कुणाल और सोहा ही केवल ऐसे कपल नहीं हैं। बल्कि बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं जिन्होंने खुद से बड़ी उम्र का हमसफर अपने लिए चुना है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारेमें...

Soha Kunal Arjun Malaika Nick Priyanka Sushmita Rohman Bollywood Celebs Who Have Huge Age Gap
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन और रोहमन का अफेयर किसी से छुपा नहीं है। इन दोनों का अफेयर इस वजह से भी लाइमलाइट में बना हुआ है क्योंकि सुष्मिता रोहमन से उम्र में बड़ी हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।

Soha Kunal Arjun Malaika Nick Priyanka Sushmita Rohman Bollywood Celebs Who Have Huge Age Gap
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagarm

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच भी उम्र का फासला अधिक है। इन दोनों की शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। निक जोनस से प्रियंका उम्र में 11 साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Kunal Arjun Malaika Nick Priyanka Sushmita Rohman Bollywood Celebs Who Have Huge Age Gap
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों का अफेयर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बना रहता है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
Soha Kunal Arjun Malaika Nick Priyanka Sushmita Rohman Bollywood Celebs Who Have Huge Age Gap
फराह खान, शिरीष कुंदर - फोटो : Twitter

फराह खान उम्र में पति शिरीष कुंदर से बड़ी हैं। फराह खान 54 साल की हैं जबकि शिरीष 46 साल के हैं। यानी कि फराह शिरीष से उम्र में 8 साल बड़ी हैं। इन दोनों ने शादी साल 2004 में की थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed