{"_id":"5c90f685bdec2213ee5d3f5c","slug":"some-lesser-known-facts-about-dhak-dhak-girl-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इनकी वजह से रातों रात 'धक-धक गर्ल' बनी थीं माधुरी, इस गाने में 30 किलो का लहंगा पहन किया था डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इनकी वजह से रातों रात 'धक-धक गर्ल' बनी थीं माधुरी, इस गाने में 30 किलो का लहंगा पहन किया था डांस
90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की हालिया रिलीज हुई फिल्म टोटल धमाल बॉक्सऑफिस पर कमाल कर रही है। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन 'टोटल धमाल' उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म है। फिल्म में और भी कई स्टार्स हैं लेकिन माधुरी का लोगों को हंसाना भा रहा है। अब बात कर रहे हैं माधुरी की तो उनके बारे में भी कुछ बातें भी आपको जरूर जाननी चाहिए।
2 of 5
madhuri
समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे। हालांकि माधुरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह फिल्मों में एक्टिंग करेंगी। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से की थी।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के बड़े फैन थे। उन्होंने माधुरी की फिल्म 'हम आपके है कौन' करीब 67 बार देखी थी। जब माधुरी ने 'आजा नचले' के साथ अपना कमबैक किया तो हुसैन ने पूरा थियेटर बुक कर लिया था। 1988 में आई फिल्म 'दयावान' में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। बता दें कि इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद माधुरी ने कहा था कि उन्हें इस सीन को नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी का नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। 90 के दशक में एक्टर संजय दत्त और माधुरी के प्यार के किस्से काफी चर्चा में थे लेकिन फिर 1993 में हुए बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम आया था। इसके बाद माधुरी ने संजय से दूरी बना ली।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'बेटा' की पहली पसंद श्री देवी थी लेकिन किन्ही कारणों से 'सरस्वती' का रोल माधुरी दीक्षित के हाथ आया और रातों रात माधुरी दीक्षित, माधुरी से 'धक-धक गर्ल' बन गईं। बॉलीवुड में उस वक्त केवल माधुरी दीक्षित ही ऐसी अदाकारा थीं जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का गाना 'काहे छेड़ मोहे...' को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने के लिए माधुरी दीक्षित ने जो भारी भरकम लंहगा पहना था उसकी कीमत 15 से 20 लाख के बीच थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।