{"_id":"5f8c4e9a8ebc3e679f0b96f5","slug":"some-untold-facts-about-hindi-cinema-which-you-should-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने किया था मां का रोल और बेहद अंधविश्वासी थे राज कपूर, सिनेमा की ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने किया था मां का रोल और बेहद अंधविश्वासी थे राज कपूर, सिनेमा की ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सिनेमा की रोचक बातें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स के बारे में हर मुमकिन जानकारी रखने की कोशिश करते हैं। उसी तरफ सिनेमा के चाहने वालों की भी कमी नहीं है। 1913 में बनी पहली मूक फिल्म राजा हरिशचंद्र से लेकर कोरोना काल तक हिंदी सिनेमा ने लंबा सफर तय किया है। इस बीच कई किस्से ऐसे भी रहे जिसे सुनकर शायद अब आप हैरान हो जाएं। चलिए बताते हैं सिनेमा की कुछ अनसुनी बातें...
2 of 6
श्रीदेवी फोटोशूट
- फोटो : File Photo
13 साल की उम्र में श्रीदेवी मां की भूमिका निभाने वाली पहली अभिनेत्री थीं। फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था। श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है। 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
3 of 6
राज कपूर
- फोटो : File Photo
क्या आप जानते हैं राज कपूर अंधविश्वासी थे और फिल्म 'सत्यम शिवन सुंदरम' की रिलीज से पहले उन्होंने मांसाहारी भोजन खाने के साथ-साथ पीने से भी परहेज कर लिया था ताकि फिल्म सफल हो। वह अपनी फिल्म में हीरोइन को एक सीन में सफेद साड़ी जरूर पहनाते थे। शायद इसे ही वे अपनी सफलता का आधार मानते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुगल-ए-आजम
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
ये बात तो आपको पता ही होगी कि मुगल-ए-आजम को बनने में 14 साल का वक्त लगा था। लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह फिल्म शूट हो रही थी तब फिल्म का हर एक सीन तीन भाषाओं में शूट हुआ था। फिल्म को हिन्दी, तमिल और इंग्लिश में शूट किया गया था। ये फिल्म उस वक्त बननी शुरू हुई जब हमारे यहां अंग्रेजों का राज था। शायद ये एक कारण भी हो सकता है जिसके चलते इसको बनाने में इतना वक्त लगा।
विज्ञापन
5 of 6
कहो न प्यार है
- फोटो : Twitter-@BombayBasanti
ऋतिक रोशन स्टारर 'कहो न प्यार है' अब तक की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म है। बॉलीवुड में अभी तक ऐसी फिल्म नहीं बनी, जिसे एक साथ 92 अवार्ड मिले हों। यह फिल्म 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।