फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Son of Sardaar 2-Dhadak 2: रक्षाबंधन के दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ की कमाई बढ़ी, जानिए कितना रहा कलेक्शन

Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 09 Aug 2025 11:25 PM IST
सार

Son of Sardaar 2 And Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection:  ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत से इनका कलेक्शन काफी कम रहा है। लेकिन रक्षाबंधन और वीकएंड होने का फायदा दोनों फिल्मों को आज मिला है। जानिए 9वें दिन में आकर इनके खाते में कितने रुपये जमा हुए। 

विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning
‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन की स्टार पावर होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करती है। साथ ही तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ का कलेक्शन भी पहले दिन से काफी कम रहा है। लेकिन आज शनिवार को दोनों फिल्मों ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया। 

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 9वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 38.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार से यह कलेक्शन बेहतर है। क्योंकि शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये ही कमाए थे।

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning
फिल्म 'धड़क 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
धड़क 2 का कलेक्शन 
फिल्म ‘धड़क 2’ ने शुक्रवार को सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए थे। ऐसे में लगा था कि इस फिल्म का खेल खत्म हो गया। लेकिन आज शनिवार को यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 1.40 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी 18.70 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning
फिल्म 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट नहीं वसूल कर पा रही ये फिल्में 
भले ही शनिवार को वीकएंड और रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को मिला हो लेकिन यह फिल्में अपना बजट नहीं वसूल कर पा रही हैं। अजय देवगन की फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं ‘धड़क 2’ का बजट भी 60 करोड़ के आसपास बताया गया है। अपने बजट से तो दोनों ही फिल्में काफी दूर हैं। 
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Day 9 Box Office Collection Saturday Total Earning
फिल्म 'सैयारा', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ ने बिगाड़ा इन दोनों फिल्मों का खेल 
फिल्म ‘सैयारा’ जब से थिएटर में लगी है, कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह फिल्म हाल ही में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आज फिल्म ‘सैयारा’ को थिएटर में 23वां दिन है। इस फिल्म ने आज यानी शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की पॉपुलैरिटी के सामने ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ टिक नहीं पा रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed