इंडियन आइडल के 11वें सीजन से अनु मलिक को जज के तौर पर हटा दिया गया है। बीते दिनों गायिका सोना माेहापात्रा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 11वें सीजन में गायक अनु मलिक के जज बनने पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अनु मलिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई आलोचनात्मक पोस्ट भी लिखी थीं। इतना ही नहीं सोना माेहापात्रा ने केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को ओपन लेटर लिखकर अनु मलिक के मामले दखल देने की अपील की। इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर अब सोना मोहापात्रा ने अपनी खुशी जाहिर की है।
इंडिया आइडल से अनु मलिक के हटने पर खुश हुईं सोना माेहापात्रा, बताई 'सांकेतिक जीत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर सोना मोहापात्रा ने इसे अपनी 'सांकेतिक जीत' बताई है। उन्होंने कहा- यह अच्छी खबर है। सोनी टीवी ने यह फैसला लेने में थोड़ी देरी दिखाई, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि आखिरकार उन्हें शो से हटाया गया। यह पूरे देश की लड़ाई थी। कई ऐसे लोग थे जो इस इंसान (अनु मलिक) को राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि ये गलत लोगों को गलत संदेश दे रहा था कि वे भी ऐसा कर के बच सकते हैं।
सोना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी। अब ये जानकर मुझे लगता है कि यह उन सभी महिलाओं की भी, जिनके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह शुरू हुई है। हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि इंडियन आइडल 11 के जज बनने के बाद से ही सिंगर और कंपोजर अनु मलिक विवादों में हैं। दरअसल पिछले साल अनु मलिक पर कई महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर हो गए हैं।
बता दें कि अनु मलिक पर लगे #MeToo के आरोपों के बाद सोनी टीवी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा था। वहीं सोना महापात्रा ने केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को ओपन लेटर लिखकर अनु मलिक के मामले दखल देने की अपील की। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा था कि उनका मंत्रालय भारत में सभी यौन अपराधियों की डिजिटल सूची बना रहा है, ताकि नियोक्ताओं को जब कभी जरूरत हो, कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच सकें। सोना ने ये पत्र गुरुवार दोपहर को लिखा और शाम होते-होते ये खबर आ गई कि अनु मलिक को इंडियन आइडल 11 से बाहर निकाल दिया गया है।
पढ़ें: #MeToo के आरोपी अनु मलिक हुए इंडियन आइडल 11 से बाहर, फैसले पर कही ये बात