सब्सक्राइब करें

सलमान ने दी सिद्धार्थ शुक्ला को चुनौती, हिट मशीन बने आयुष्मान खुराना, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 23 Nov 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Shaukat Kaifi Arjun Mona Bigg Boss 13 Salman Siddharth Asim Riaz Bala Ayushmann
आयुष्मान, अर्जुन और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...

Trending Videos
News Capsule Shaukat Kaifi Arjun Mona Bigg Boss 13 Salman Siddharth Asim Riaz Bala Ayushmann
मशहूर शायर कैफी आजमी और उनकी पत्नी शौकत कैफी - फोटो : अमर उजाला

शौकत कैफी का निधन
अभिनेत्री शबाना आजमी की मां शौकत कैफी ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 90 वर्षीय शौकत का निधन जुहू स्थित अपने घर पर ही हुआ। बताया जा रहा है कि शौकत काफी समय से बीमार थीं और उन्होंने अपनी बेटी शबाना की बाहों में आखिरी सांस ली। शौकत मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी थीं। लोग उन्हें प्यार से शौकत आपा कहकर बुलाते थे, शौकत ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के लिए यादगार हो गए जिसमें मुज्जफर अली की फिल्म 'उमराव जान' भी शामिल है। शौकत आखिरी बार साल 2002 में फिल्म साथिया में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने बुआ का रोल निभाया था। वहीं शौकत ने कैफी के साथ मिलकर इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन, प्रोग्रेसिव एसोसिएशन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कल्चरल विंग के लिए लम्बे अरसे तक काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Shaukat Kaifi Arjun Mona Bigg Boss 13 Salman Siddharth Asim Riaz Bala Ayushmann
देवेंद्र फणडवीस ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र की राजनीति पर बॉलीवुड रिएक्शन
महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल के साथ ही बॉलीवुड के गलियारों में भी हलचल मच गई है। जहां एक ओर शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीते काफी दिनों से एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी। तो वहीं भाजपा ने आज महाराष्ट्र में सरकार बना ली। भाजपा के सरकार बनाने की खबर के बाद से ही बॉलीवुड में भी तहलका मच गया। इस खबर पर तमाम सेलेब्रिटीज के रिएक्शन्स आने लगे। फिल्म मेकर अशोक पंडित, अभिनेता परेश रावल, मशहीर कॉमेडियन अतुल खत्री, अभिनेता जावेद जाफरी तुषार कपूर जैसे सितारों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। किसी ने देवेन्द्र फड़नविस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई दी, तो किसी ने मंत्रियों के पाला बदलने को लेकर कटाक्ष किया।

News Capsule Shaukat Kaifi Arjun Mona Bigg Boss 13 Salman Siddharth Asim Riaz Bala Ayushmann
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अर्जुन कपूर हुए इमोशनल
अमिताभ के बाद अब एक्टर अर्जुन कपूर ने भी बरसों पुराना एक लेटर शेयर किया है। दरअसल एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लेटर पोस्ट किया है। ये लेटर अर्जुन ने अपनी मां मोना कपूर को तब लिखा था जब अर्जुन खुद 12 साल के थे। वैसे तो अर्जुन कई बार अपनी मां के लिए इमोशनल पोस्ट करते रहते हैं लेकिन ये पोस्ट कुछ खास है। इसमें अर्जुन ने मां के लिए एक कविता लिखी है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा है- हाथ से लिखी गई ये कविता मुझे मिली है। लिखावट के लिए माफ कीजिएगा। बचपन का यह मेरा सबसे शुद्ध रूप था। जब मैं प्यार महसूस करता था'। वहीं उनके इस पोस्ट के बाद कई सितारों में उनका हौसला भी बढ़ाया।

View this post on Instagram

Found this handwritten poem of mine pardon the handwriting though... I wrote this for Mom when I was 12 years old. It’s maybe my most purest moment as a child where I felt loved & wanted to thank her for the love she gave me. I miss her love, I’m vulnerable every morning without it. I didn’t have a choice but to accept that I wouldn’t have her Love anymore... on most days it feels unfair & it bothers me, it consumes me I feel lost & helpless.... I’m just writing this as a son & nothing more. I wish I could hear her call me Beta one more time... I miss her all the Fucking time & it makes everything seem irrelevant more often than not... I broke 8 years back... now I wake up trying to fix myself every morning smile at life but honestly that vacuum shall never cease to exist. I don’t know why I’m venting but I guess life takes a toll on us because we are human & I confess I am no hero, I am no different it takes a toll on me too... Miss you Mom hope ur happy wherever you are... Love You the mostest...

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विज्ञापन
News Capsule Shaukat Kaifi Arjun Mona Bigg Boss 13 Salman Siddharth Asim Riaz Bala Ayushmann
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान खुराना बने हिट मशीन
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों हिट मशीन बने हुए हैं। आयुष्मान जिस भी प्रोजेक्ट को हाथ लगा देते हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देता है। बात करें आयुष्मान की हालिया रिलीज फिल्म बाला की तो इसने भी अब कुछ ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में अपनी आमद दर्ज कर दी है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन करीब 100 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed