गुरु दत्त की जिंदगी पर जब भी बात की जाएगी उसमें उनकी पत्नी गीता रॉय का नाम जरूर आएगा। गीता उनकी पत्नी रहीं थीं और मौत के एक रात पहले उन्होंने गीता से फोन पर बात की थी। बात क्या यूं कहें तो लड़ाई की थी। अभिनेत्री और गायिका गीता दत्त का जन्म 23 नवंबर 1930 को बंगाल के एक जमींदार परिवार में हुआ था। सिंगर गीता दत्त का फिल्मी करियर जितना हिट रहा उतना ही उतार चढ़ाव भरा रहा उनका निजि जीवन।
{"_id":"5dd928f28ebc3e54d3465bee","slug":"happy-birthday-geeta-dutt-guru-dutt-and-geeta-dutt-tragic-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु दत्त की आत्महत्या के सदमे से नहीं उबर पाईं गीता दत्त, शराब ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुरु दत्त की आत्महत्या के सदमे से नहीं उबर पाईं गीता दत्त, शराब ने छीन ली जिंदगी
Sat, 23 Nov 2019 06:48 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
गुरु दत्त और गीता दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता रॉय
- फोटो : social media
बीबीसी के मुताबिक गुरुदत्त और गीता दत्त की पहली मुलाकात देव आनंद के घर पर हुई थी जहां गीता दत्त ने एक गाना गाया था और उसी गाने को सुनकर गुरु दत्त ने अपनी फिल्म बाजी के लिए गीता को गाना गाने का ऑफर दिया था। 'बाज़ी' के ही सेट पर दोनों के बीच प्यार हुआ। उस समय गीता रॉय एक पार्श्व गायिका के रूप में मशहूर हो चुकी थीं। उनके पास एक लंबी गाड़ी हुआ करती थी, वो गुरुदत्त से मिलने उनके फ्लैट पर आया करती थीं। अपने घर से वो ये कह कर निकलती थीं कि वो गुरु दत्त की बहन से मिलने जा रही हैं।
गुरु दत्त और गीता
- फोटो : Twitter
बाजी रिलीज हुई साल 1951 में और ठीक 2 साल बाद 1953 में गुरु दत्त और गीता रॉय ने शादी कर ली। गुरु दत्त की ऐतिहासिक फिल्म 'प्यासा' जब बन रही थी तभी गीता और गुरु दत्त के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं। कहा जाता है गुरु दत्त अपनी हीरोइन वहीदा रहमान के प्रति आकर्षित हो रहे थे। अब गुरु दत्त और गीता के रिश्ते में प्यार कम शक ज्यादा रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
geeta dutt
- फोटो : file photo
सत्या सरण अपनी किताब 'गुरु दत्त के साथ एक दशक' में लिखती हैं- दत्त और वहीदा के रिश्ते के पनपने का सबसे बड़ा कारण गीता थीं। इस रिश्ते के टूटने का कारण भी गीता ही बनीं। जब गुरु दत्त के तथाकथित रूप से मुसलमान बनकर वहीदा से निकाह करने का बवाल खड़ा हुआ तो उस समय गीता लंदन में थीं। गीता लंदन से घर वापस आने के बजाय कश्मीर चली गईं। दिन हफ्ते में बीत गए हफ्ते महीनों में। गीता वापस आने का नाम नहीं ले रही थीं। इस बीच गुरु दत्त को पता चला कि गीता किसी पाकिस्तानी पुरुष के साथ वक्त बिता रही हैं।
विज्ञापन
geeta dutt, guru dutt, waheeda rehman
- फोटो : file photo
गुरु दत्त ने अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे इसलिए दत्त ने वहीदा रहमान को ठुकरा दिया। यह सब उन्होंने इसलिए किया ताकि गीता उस पराए मर्द को छोड़कर वापस उनके पास चली आएं। दत्त ने गीता के साथ अपना जीवन नए सिरे से शुरू किया लेकिन कुछ समय बाद दोनों फिर अलग हो गए। ऐसा नहीं है कि गीता को गुरु दत्त से प्यार नहीं था।