फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्थव्यवस्था को लेकर सोना मोहपात्रा ने उठाए सरकार पर सवाल, ट्रोलर्स बोले- 'तुम गाना गाओ..'

Sun, 10 May 2020 01:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 10 May 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra gets trolled after react on Modi government for Indian economy
सोना मोहपात्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक तरफ कोरोना वायरस से संक्रमित हजारों लोग शारीरिक रूप से लड़ रहे तो वहीं अन्य लोगों पर इसकी आर्थिक मार पड़ रही है। कई आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस से कई देशों में आर्थिक मंदी आने के आसार हैं। उनमें से एक भारत भी हो सकता है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर विशेषज्ञों के साथ ही साथ कई सितारे भी अपनी राय रख रहे हैं और इनमें से एक हैं सोना मोहपात्रा।

Sona Mohapatra gets trolled after react on Modi government for Indian economy
सोना मोहपात्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए देश में चल रहे गंभीर मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती रहती हैं, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था पर उन्हें राय रखना भारी पड़ा गया है। दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोना मोहपात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ऐसा कुछ लिखा दिया, जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है। 
 

Sona Mohapatra gets trolled after react on Modi government for Indian economy
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सोना ने अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए लिखा, 'क्या सरकार कोई आर्थिक पैकेज के साथ आएगी? अगर हां तो कब तक, अगर नहीं तो क्यों ? ये किस प्रकार का पैकेज होगा, क्या हम ये सवाल पूछ सकते हैं ? पीएम चुप क्यों हैं, वित्त मंत्री क्यों शांत हैं ?' सोशल मीडिया पर सोना मोहपात्रा के इस पोस्ट के बाद ही एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका समर्थन किया तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra gets trolled after react on Modi government for Indian economy
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

Dr.Chandra Sekhar Khuntia नाम के यूजर ने लिखा, 'तुम गाना गाओ। यह तुम्हारे बस की बात नहीं है !!' इस पर गायिका ने जवाब देते हुए लिखा, 'मुझे उम्मीद है आपके पास डॉक्टर की असली डिग्री होगी। मुझे तो शक है क्योंकि इस समय कोई डॉक्टर ट्विटर पर यूं किसी को ट्रोल करने क्यों आएगा, उसे तो लोगों की जान बचानी चाहिए'। वहीं Kalki नामक सोशल मीडिया यूजर ने सोना को ट्रोल करते हुए लिखा, 'आप बुद्धिजीवी क्यों बन रही हो। अपने काम पर ध्यान दो, ज्ञान गाने में बांटो। जिस फील्ड से हो वो काम करो'।
 

विज्ञापन
Sona Mohapatra gets trolled after react on Modi government for Indian economy
सोना मोहपात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सोना मोहपात्रा ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'आप चुप रहो बेरोजगार इंसान, मेरे पास कई टैलेंट हैं और तुम से ज्यादा ब्रेन सेल। मुझे यह बताने से पहले की किस पर विचार रखना है और किस पर नहीं, तुम अपना मुंह धोकर आओ'। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सोना मोहपात्रा ने उनके ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया है। 


पढ़ें: Mother's Day 2020: आयुष्मान ने बनाया मांओं के लिए खास गाना, सोशल मीडिया पर किया रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed