कोरोना वायरस से भारत में लोग ना केवल बीमार पड़ा रहे हैं बल्कि आर्थिक मार भी झेल रहे हैं। इस वजह से पूरे देश में दिहाड़ी मजदूर पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार झेर रहे लोगों की मदद करने के लिए आगे आये हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा ने कहा कि आर्थिक मदद के बारे में सोशल मीडिया पर बोलना पीआर तमाशा होता है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि कोरोना वायरस को लेकर वह अब तक अलग-अलग तीन जगहों पर आर्थिक मदद कर चुकी हैं।
Coronavirus: सोशल मीडिया पर दान की जानकारी देने को पीआर तमाश मानती हैं ये गायिका, खुद तीन बार किया दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गानों से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर गायिका सोना मोहापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीति मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। इस बार वह कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के बारे में बोलकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल सोना मोहापात्रा के एक फैन ने ट्विटर पर उनसे कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने की बात कही। इसपर गायिका ने कहा कि वह पहले ही कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए तीन जगह दान दे चुकी हैं, लेकिन उन्हें पीआर जैसा तमाशा करना पसंद नहीं है।
सोना मोहापात्रा ने फैन की बात का जवाब देते हुए लिखा, 'मैंने पहले ही तीन फंडों में योगदान दिया है और मैं पीआर तमाशा करने पर विश्वास नहीं रखती हूं।' सोना मोहापात्रा ने अपने फैन को भी दान करने की सलाह देते हुए आगे लिखा, 'अभिजीत आपसे भी जो गुंजाइश हो सके दान करो।' सोशल मीडिया पर सोना मोहापात्रा का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
I have contributed to three funds already & do not believe in making a PR Tamasha out of it. So Abhijit, please contribute whatever you can afford & all you others on this #Woke Sabha please do too..most of the indignant/angry with Modi are self licensed not to in any case. 🤟🏾 https://t.co/3cekWx1dsr
सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाली सोना मोहापात्रा बीते दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहीं कनिका कपूर पर अपना गुस्सा जाहिर करने की वजह से सुर्खियों में थीं। कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद कई लोग उन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। इसके चलते कनिका कपूर की बहुत से लोग आलोचना करने लगे। इतना नहीं लापरवाही के चलते लखनऊ में कनिका के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई। इस बीच कनिका कपूर के लापरवाही दिखाने पर सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में 'गैर जिम्मेदाराना बेवकूफ' बताया था।
सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोरोनो वायरस फैलेगा, क्योंकि भारत गैर-जिम्मेदार लोगों से भरा है जो सरकार से सब कुछ मांगते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं करते हैं।' अपने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सोना मोहापात्रा ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसका स्पष्ट उदाहरण कनिका कपूर हैं, जिन्होंने भारत में लैंड करने के बाद अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई। लखनऊ के आयोजन में शामिल हुईं, मुंबई के फाइव स्टार की पार्टियों में गईं जबकि वह संक्रमित थीं।सोना मोहापात्रा ने अपने ट्वीट में सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'जो नेता और लीडर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहे थे, वो सभी पार्टी कर रहे थे। कनिक कपूर के साथ दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने तो दो हजार लोगों के शादी में हिस्सा लिया।'
पढ़ें: कोरोना वायरस से प्रभावित इन लोगों की मदद के लिए आगे आए जावेद अख्तर, पीएम मोदी के लॉकडाउन का किया सपोर्ट