इंडियन आइडल के 11वें सीजन से बीते दिनों म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक को जज के तौर पर हटा दिया गया। गायिका सोना महापात्रा ने मीटू अभियान के तहत अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। वह लगातार अनु मलिक के शो में जज बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोना महापात्रा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने एक टीवी चैनल को आड़े हाथों लिया है।
नेहा कक्कड़ को Kiss करने पर सोना महापात्रा ने चैनल को लताड़ा, विशाल ददलानी पर भी दागे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना महापात्रा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सोनी टीवी पर गलत तरह से प्रचार करने का आरोप लगाया है। सोना ने लिखा, 'अनु मलिक को जज बनाना एक प्लानिंग थी। चैनल अपनी बदनामी से सबका ध्यान खींचना चाहता था। ये उनकी मॉर्केटिंग का हिस्सा था, जिसमें एक कंटस्टेंट को शो में लाकर महिला जज (नेहा कक्कड़) को Kiss करना और उसकी क्लिप को एडिट कर उसे प्रचारित करना शामिल था। कमर्शियल फायदे और प्रमोशन के लिए यौन उत्पीड़न के विषय को इस्तेमाल करना घृणित है।'
सोना ने आगे लिखा है, 'मुझे पूरा विश्वास है कि सोनी टीवी की टीम ने आंखों पर चश्मा चढ़ाकर, प्रमोशन का फायदा लेते हुए अपने शौक के लिए मजाक बनाया है। इसके साथ ही सोना ने इंडियन आइडल के जज विशाल ददलानी से पूछा है कि क्या वह इस बेवकूफी का हिस्सा बने रहेंगे या शो क्विट कर देंगे? उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चीजें करने से ज्यादा जरूरी पैसे नहीं हो सकते।'
इससे पहले इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर सोना मोहापात्रा ने अपनी खुशी जाहिर की थी। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर सोना मोहापात्रा ने इसे अपनी 'सांकेतिक जीत' बताई थी। उन्होंने कहा- टयह अच्छी खबर है। सोनी टीवी ने यह फैसला लेने में थोड़ी देरी दिखाई, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि आखिरकार उन्हें शो से हटाया गया। यह पूरे देश की लड़ाई थी। कई ऐसे लोग थे जो इस इंसान (अनु मलिक) को राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि ये गलत लोगों को गलत संदेश दे रहा था कि वे भी ऐसा कर के बच सकते हैं।'
सोना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी। अब ये जानकर मुझे लगता है कि यह उन सभी महिलाओं की भी, जिनके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह शुरू हुई है। हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं।'
Bigg Boss को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, ये खास दोस्त करेगा होस्ट!