मीटू मूवमेंट के तहत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे। गायिका सोना मोहपात्रा भी लगातार मीटू को लेकर आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने संगीतकार अनु मलिक पर आरोप लगाए थे। यही नहीं जब सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में अनु मलिक की वापसी हुई तो सोना ने चैनल की भी आलोचना की थी। अब इसी कड़ी में गायिका ने सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा है।
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट को लेकर भड़कीं ये सिंगर, मीटू से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट की तारीफ करते हुए लिखा- 'इंडियन आइडल में प्रतिभाशाली युवाओं का गायन वाकई दिल को छू लेने वाला है। राहुल, चेल्सी, दिवस और सनी देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं लेकिन कई रुकावटों के बावजूद संगीत के लिए एक ही जुनून और समर्पण है। मुझे भरोसा है कि वो लंबा रास्ता तय करेंगे।'
सचिन के इस ट्वीट पर सोना महापात्रा ने रिप्लाई किया- 'प्रिय सचिन, क्या आप कई महिलाओं, कुछ नाबालिगों की कहानियां मीटू के बारे में जानते हैं जो पिछले साल 'इंडियन आइडल' शो में जज अनु मलिक को लेकर सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं, जिसमें उनकी अपनी पूर्व प्रोड्यूसर भी शामिल थीं। क्या उनकी बात किसी को छूती नहीं है?'
बता दें कि मीटू मूवमेंट के तहत संगीतकार अनु मलिक पर कईयों ने आरोप लगाए। जिसके बाद उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था लेकिन शो के नए सीजन में एक बार फिर अनु मलिक की वापसी हो गई है।
अनु मलिक पर आरोप लगाने वालीं गायिका सोना मोहपात्रा इस बात से बेहद गुस्से में हैं और वो लगातार निशाना साधती रही हैं। अनु मलिक पर सोना महापात्रा के अलावा श्वेता पंडित ने भी आरोप लगाया था। यही नहीं 'इंडियन आइडल' शो की पूर्व प्रोड्यूसर डेनियस डिसूजा भी कई बार कह चुकी हैं है कि शो के क्रू मेंबर्स अनु मलिक के बर्ताव को लेकर शिकायत कर चुके हैं।
शबाना आजमी ने शेयर की एयरपोर्ट पर लगे साइन बोर्ड की तस्वीर, इस वजह से रह गईं हैरान