छुट्टियां मनाने के लिए हिंदी सिनेमा के कलाकारों की फेवरिट लोकेशन अगर मालदीव बन चुकी है तो शूटिंग के लिए मुंबई के कलाकारों की फेवरिट लोकेशन गोआ बनती नजर आ रही है। शूटिंग राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आदि जगहों पर भी नए साल में शुरू हो चुकी है। लेकिन गोवा, तो बस गोवा है। गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एयरपोर्ट पर दिखीं, गोवा के लिए उड़ान पकड़ने की तैयारी में।
Smile Please: सोनाक्षी गोवा में शूटिंग करने रवाना, अंगीरा का अतरंगी लुक और फैशन गोल्स संजना सांघी के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा गोवा में अपनी पहली वेब सीरीज ‘फालेन’ की शूटिंग करने पहुंच रही हैं। रीमा कागती के निर्देशन में बनने जा रही इस वेब सीरीज के निर्माता ‘मिर्जापुर’ बनाने वाले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। सोनाक्षी फिलहाल इस सीरीज के बारे में कुछ भी बात करने को तैयार नहीं है। बताया गया कि उन पर ओटीटी की तरफ से ये बंदिश लगी हुई है।
मुंबई में सितारों की चहल पहल इन दिनों खूब दिख रही है। कोरोना महामारी से बचाव के तरीके करते हुए फिल्मी सितारे सड़कों पर चहलकदमी करते भी खूब दिखने लगे हैं और सुबह शाम की सैर करने भी ये सितारे अब खुले में निकल ही आते हैं। फिल्म अभिनेत्री अंगीरा धर भी ऐसे ही चहलकदमी करते ‘अमर उजाला’ के कैमरे में कैद हो गईं।
सिर्फ दो ही फिल्मों ‘कमांडो 3’ और ‘लव पर स्क्वॉयर फुट’ से अपनी पहचान कमा लेने वाली अंगीरा अब अजय देवगन, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मे डे’ में काम कर रही हैं। फिल्म में उनका खास किरदार बताया जा रहा है और अपने इस किरदार के हिसाब से उन्होंने खुद को इन दिनों खूब ढाला हुआ है। पिंक शॉर्ट्स, ब्लैक जैकेट और गॉगल्स में वह कहर ही ढा रही थीं।
इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ पिछली फिल्म ‘दिल बेचारा’ में दिखीं अभिनेत्री संजना सांघी भी मुंबई लौट चुकी हैं। नए साल की छुट्टियां मनाने बाहर गई संजना इन दिनों मुंबई में खूब फैशन गोल्स सेट करते भी दिख जाती हैं। वह ज्यादा बातें तो इन दिनों नहीं करतीं लेकिन उनकी अगली फिल्म ‘ओम’ की चर्चा इन दिनों इंडस्ट्री में खूब हो रही है। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी।