सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर इन दिनों खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की थी। इस घर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह घर अब बिकने जा रहा है।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने जिस घर में जहीर इकबाल को बनाया हमसफर, अब उसे बेच रही हैं अभिनेत्री, फैंस हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल एस्टेट इंस्टाग्राम हैंडल की ओर से अपार्टमेंट का वीडियो शेयर किए जाने के बाद नेटिजंस ने यह पहचानने में देरी नहीं लगाई कि यह घर सोनाक्षी सिन्हा का है। सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरों में भी इस घर की झलक लोगों को देखने को मिली थी।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में होस्ट ने दर्शकों को जानकारी दी है कि बांद्रा पश्चिम में 4200 वर्ग फुट के कार्पेट एरिया वाला यह टू बीएचके घर समुद्र के नजारे दिखाता है। वीडियो में यह भी जानकारी दी गई है कि इसमें एक निजी लिफ्ट है और इसके इंटीरियर की कीमत 5 करोड़ रुपये है। वीडियो में इस घर की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है।
उसी बिल्डिंग में साकिब सलीम भी रहते हैं। उन्होंने ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, "मैं इस बिल्डिंग को जानता हूं।" वहीं, प्रशंसक भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर प्रशंसक के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि वह अपना घर बेच रही हैं। एक ने लिखा, "क्या यह सोनाक्षी सिन्हा का घर नहीं है? इसे यूट्यूब पर देखा था।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "यह सोनाक्षी सिन्हा का घर है.. बहुत जल्दी इस घर को छोड़ रही हैं..।"
Call Me Bae Trailer Launch: 'बे' बन छाईं अनन्या पांडे, करण जौहर-अपूर्व मेहता समेत स्टार्स ने भी बिखेरा जलवा